{"_id":"653f974e717261f51f0edad7","slug":"hardik-pandya-starts-training-at-nca-after-recovering-from-ankle-injury-may-play-in-knock-out-games-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Injury: टखने की चोट से उबरे हार्दिक पांड्या, एनसीए में शुरू किया अभ्यास; जानें कब करेंगे वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya Injury: टखने की चोट से उबरे हार्दिक पांड्या, एनसीए में शुरू किया अभ्यास; जानें कब करेंगे वापसी
Mon, 30 Oct 2023 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:15 PM IST
सार
हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। अब वह फिट होकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने टखने की चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। बीसीसीआई या टीम इंडिया की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक चोट से उबर चुके हैं। हालांकि, वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम मैनेजमेंट उनकी चोट को लेकर कोई जल्दीबाजी नहीं करना चाहता। टीम मैनेजमेंट उन्हें सेमीफाइनल मैच के लिए पूरी तरह से फिट रखना चाहता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या का श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल है।
भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर है। सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की हो चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया अपने अहम खिलाड़ी को सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहेगी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी हार्दिक कोई योगदान नहीं दे पाए थे। वह सिर्फ तीन गेंद करने के बाद चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद भारत वह मैच जीतने में सफल रहा। इसके बाद टीम इंडिया ने हार्दिक के बिना न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को भी मात दी।
भारत के अगले तीन मैच श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ हैं। इनमें से सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है। श्रीलंका और नीदरलैंड की तुलना में भारतीय टीम काफी मजबूत है। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। यही वजह है कि इन तीनों मैचों के लिए टीम मैनेजमेंट हार्दिक को प्लेइंग 11 में नहीं शामिल करना चाहता है। सभी का ध्यान इस पर है कि वह सेमीफाइनल और फाइनल के लिए पूरी तरह फिट रहें।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने से पहले हार्दिक ने इस विश्व कप में तीन मैच खेले और पांच विकेट अपने नाम किए। उनकी फिटनेस को लेकर भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, "मेडिकल टीम इस पर ध्यान दे रही है और हार्दिक के साथ एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में है। हम कुछ दिनों में अपडेट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन हम देखेंगे।"