नए साल में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई करने वाले हार्दिक पांड्या अब मुंबई लौट चुके हैं। सगाई के बाद पहली बार हार्दिक को नताशा के परिवार के साथ देखा गया। हार्दिक, नताशा अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। इस दौरान कैमरे के सामने पूरी फैमिली पोज देती नजर आई।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में हार्दिक और नताशा के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इससे पहले दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें हार्दिक पांड्या रोमांटिक मूड में नजर आ रहे थे। तस्वीर में हार्दिक और नताशा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे थे।
3 of 5
हार्दिक और नताशा
- फोटो : Instagram
बात करें नताशा स्टेनकोविक की तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक पिछले साल डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन नौ में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा और हार्दिक के अफेयर की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, लेकिन इस बीच कभी एली अवराम तो कभी उर्वशी रौतेला के साथ अफेयर की चर्चा भी होती रही।
इस शो में उनकी जोड़ी टीवी कलाकार ऐली गोनी के साथ थी। इस दौरान नताशा स्टेनकोविक और ऐली गोनी के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब सुनने को मिली थीं। नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। असली पहचान रैपर और सिंगर बादशाह के सुपरहिट गाने डीजे वाले बाबू से मिली थी।