{"_id":"5e5400798ebc3ef3ca7c87b0","slug":"hardik-pandya-shikhar-dhawan-bhuvneshwar-kumar-to-play-in-dy-patil-t20-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक, धवन और भुवनेश्वर खेलेंगे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक, धवन और भुवनेश्वर खेलेंगे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट
Mon, 24 Feb 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिटनेस हासिल कर चुके भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सोमवार से डीवाई पाटिल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे। पांड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। 26 वर्षीय हार्दिक बंगलूरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट संघ और डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष डा. विजय पाटिल ने कहा, 'रियालंस 1 टीम का प्रतिनिधित्व पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन करेंगे।' धवन और भुवनेश्वर भी चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था जबकि धवन को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इस टी-20 टूर्नामेंट में खिताब के लिए कुल 16 टीमें चुनौती पेश करेंगी। फाइनल छह मार्च को खेल जाएगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और संजू सैमसन के अलावा घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांश सक्सेना बीपीसीएल टीम का हिस्सा होंगे।