टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिता बन गए हैं, उनकी मंगेतर नताशा स्टानकोविक ने 30 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। दोनों ही अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हार्दिक ने एक बार फिर नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वो उस अस्पताल के स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनके बच्चे का जन्म हुआ।
हार्दिक ने डॉक्टरों को दिया धन्यवाद, लिखा- मेरे बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए आपका शुक्रिया
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
तस्वीर में हार्दिक और नताशा के साथ अस्पताल के स्टाफ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि हार्दिक अपने परिवार के साथ अस्पताल से घर लौटने की तैयारी में जुटे हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि अस्पताल के स्टाफ के साथ नताशा केक काट रही हैं।
पांड्या ने सोशल मीडिया पर इससे पहले भी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अस्पताल में अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेहद प्यारी इस तस्वीर में हार्दिक के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफतौर पर दिख रही थी। तस्वीर को साझा करते हुए हार्दिक ने लिखा- 'भगवान से मिला आशीर्वाद।'