{"_id":"59c3da024f1c1bb5688b5c8a","slug":"hardik-pandya-s-no-ball-dismissal-triggers-confusion-in-eden-gardens","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक को नॉटआउट देने पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक को नॉटआउट देने पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
hardik Pandya
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक रोचक स्थिति तब बनी जब हार्दिक को नॉटआउट देने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंपायर से भिड़ गई। जब पांड्या 19 रन पर खेल रहे थे तब उन्होंने फुल टॉस गेंद पर एक ऊंचा शॉट खेला। गेंद ऊपर उठ गई और कप्तान स्टीव स्मिथ ने कैच लपक लिया। लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई लेकिन पांड्या इस बात पर गौर किए बगैर कि वह गेंद नो बॉल है। पवेलियन की ओर चल दिए। लेकिन ऐसे में रन ऑउट का मौका देखकर स्मिथ ने गेंदबाज केन रिचर्ड्सन की ओर फेंक दी। उन्होंने इसके बाद गिल्लियां बिखेर दीं। उस वक्त पांड्या फ्रेम में कहीं नहीं थे।
इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ सहित अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रन आउट की अपील की। इसके बाद जब अंपायरों ने इस पर चर्चा की तो पाया कि जिस वक्त स्मिथ ने गेंद रिचर्ड्सन की तरफ फेंकी वह डेड हो गई थी। बारिश के कारण पांड्या पवेलियन नॉट आउट लौटे। उस वक्त टीम का स्कोर 46.4 ओवर में 237 रन था और पांड्या 19 रन पर नाबाद थे। इसके बाद अंपायरों ने गेंद को नोबॉल करारा दिया और हार्दिक को मैदान में वापस आने पर फ्री हिट का मौका मिला।
एमसीसी के नियम (27.7) के मुताबिक अंपायर किसी भी गलतफहमी की स्थिति में बल्लेबाज को नॉटआउट करार दे सकता है। पांड्या को भी इसी का फायदा मिला और बारिश रुकने के बाद वो बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए।