फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya met Harmanpreet Kaur ahead of Mumbai Indians' WPL 2025 Final clash MI share videos in SM

WPL Final: दिल्ली के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर से मिले हार्दिक, MI ने साझा किया वीडियो

Sat, 15 Mar 2025 10:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

हार्दिक मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के लिए टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड के साथ स्टैंड्स पर मौजूद थे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान टीम का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Hardik Pandya met Harmanpreet Kaur ahead of Mumbai Indians' WPL 2025 Final clash MI share videos in SM
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस पुरुष टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फ्रेंचाइजी की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से मुलाकात की है। हरमनप्रीत की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। मुंबई की टीम इस मुकाबले के लिए तैयार है और उससे पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम पर हार्दिक ने हरमनप्रीत से मुलाकात की। 
विज्ञापन

हार्दिक ने बढ़ाया टीम का हौसला 
हार्दिक मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के लिए टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड के साथ स्टैंड्स पर मौजूद थे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान टीम का हौसला बढ़ाया। गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने फाइनल में जगह बनाई थी। हार्दिक और हरमनप्रीत एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। 

ये भी पढ़ें: WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के नेतृत्व में उतरेगी पुरुष टीम 
हार्दिक की अगुआई में मुंबई इंडियंस की टीम 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम की कोशिश इस बार बेहतर करने की होगी। खराब फॉर्म के कारण हार्दिक की पिछले सीजन काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत में अपना योगदान देकर आलोचकों का मुंह बंद किया था। 

विज्ञापन

मुंबई उठाना चाहेगी घरेलू परिस्थितियों का लाभ
मुंबई की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम की परिस्थितियों से अच्छी तरह से परिचित है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी भी मुंबई के लिए अच्छा संकेत है।

ये भी पढ़ें: MI vs DC: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, नोरा फतेही बिखेरेंगी खूबसूरती का जलवा; कब-कहां और कैसे देखें मैच

मुंबई के खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
सिवर ब्रंट और मैथ्यूज ने अभी तक गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मुंबई के आक्रमण की मजबूत कड़ी ऑलराउंडर अमेलिया कर है जिन्होंने अभी तक 16 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी की अनुकूल परिस्थितियों में इस लेग स्पिनर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुंबई की तरफ से ऑफ स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भले ही उन्होंने अभी तक केवल चार विकेट लिए हैं लेकिन उनका इकोनॉमी रेट सात से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed