{"_id":"67d41702c7634d81ba06feeb","slug":"dc-vs-mi-wpl-final-2025-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती; देखें संभावित प्लेइंग 11
Sat, 15 Mar 2025 08:44 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:44 AM IST
सार
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम मुंबई
- फोटो : ANI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं।
विज्ञापन
नेट सिवर ब्रंट और हीली मैथ्यूज के ऑलराउंड खेल के दम पर मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग में खिताब का सूखा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। सिवर ब्रंट (493 रन, नौ विकेट) और मैथ्यूज (17 विकेट और 304 रन) वर्तमान में क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी तालिका में शीर्ष पर काबिज है। अगर यह दोनों अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो फिर मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम के लिए पहली बार चैंपियन बनना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालिका में शीर्ष पर रहकर दिल्ली ने किया फाइनल में प्रवेश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी मेग लैनिंग महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वह और उनकी टीम पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दिल्ली की पुरुष टीम भी अभी तक आईपीएल जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली की टीम ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में सीधे प्रवेश किया जबकि मुंबई की टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में हुई बेइज्जती से तिलमिलाया पाकिस्तान, अन्य बोर्ड से की आईपीएल के बहिष्कार की अपील

मुंबई उठाना चाहेगी घरेलू परिस्थितियों का लाभ
मुंबई की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम की परिस्थितियों से अच्छी तरह से परिचित है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी भी मुंबई के लिए अच्छा संकेत है।

दिल्ली की ये गेंदबाज बन सकती हैं मुंबई की राह का कांटा
दिल्ली की तरफ से अभी तक स्पिनर जेस जोनासन और भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों ने 11–11 विकेट लिए हैं। जोनासन और शिखा के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने राउंड रोबिन के अपने अंतिम मैच में मुंबई की टीम को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया था। मुंबई के बल्लेबाजों को इन दोनों से सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें: IPL: 'एक समय में दो-तीन टीम उतार सकता है भारत', कार्तिक ने बेंच स्ट्रेंग्थ को लेकर रखी राय; IPL को दिया श्रेय

मुंबई के खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
सिवर ब्रंट और मैथ्यूज ने अभी तक गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मुंबई के आक्रमण की मजबूत कड़ी ऑलराउंडर अमेलिया कर है जिन्होंने अभी तक 16 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी की अनुकूल परिस्थितियों में इस लेग स्पिनर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुंबई की तरफ से ऑफ स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भले ही उन्होंने अभी तक केवल चार विकेट लिए हैं लेकिन उनका इकोनॉमी रेट सात से कम है।

दिल्ली भी नहीं है पीछे
दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा (300 रन) की पावर प्ले में बल्लेबाजी महत्वपूर्ण होगी। उनके अलावा दिल्ली की तरफ से लैनिंग ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अभी तक 263 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज निक्की प्रसाद में भी मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमेलिया कर, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु।