{"_id":"67bb44412752f4a171065408","slug":"hardik-pandya-joined-elite-list-of-indian-with-double-of-4000-runs-and-200-wickets-in-international-cricket-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 4000 रन और 200 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने हार्दिक, दिग्गजों की सूची में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 4000 रन और 200 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने हार्दिक, दिग्गजों की सूची में शामिल
Sun, 23 Feb 2025 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Feb 2025 09:22 PM IST
सार
हार्दिक ने सऊद शकील का विकेट लेने के साथ ही इस एलीट सूची में खुद को शामिल कर लिया। शकील ने भारत के खिलाफ अच्छी पारी खेली और 76 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। हार्दिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। हार्दिक इस मामले में दिग्गजों में सूची में शामिल हो गए हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।
विज्ञापन
शकील का विकेट लेने साथ ही हासिल की उपलब्धि
हार्दिक ने सऊद शकील का विकेट लेने के साथ ही इस एलीट सूची में खुद को शामिल कर लिया। शकील ने भारत के खिलाफ अच्छी पारी खेली और 76 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने शॉर्ट गेंद की जिस पर शकील ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन यह बल्ले पर अच्छी तरह नहीं लगा और अक्षर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

4000 रन और 200 विकेट लेने वाले भारतीय
| खिलाड़ी | रन | विकेट |
| सचिन तेंदुलकर | 34357 | 201 |
| कपिल देव | 9031 | 687 |
| रवि शास्त्री | 6938 | 280 |
| रवींद्र जडेजा | 6664 | 604 |
| रविचंद्रन अश्विन | 4394 | 765 |
| हार्दिक पांड्या | 4149 | 200 |
पाकिस्तान के खिलाफ की अच्छी गेंदबाजी
हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी भूमिका निभाई और आठ ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। नौवें ओवर में हार्दिक ने बाबर को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। शकील को 35वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया। हार्दिक ने शकील को अक्षर के हाथों कैच कराया। बाबर और इमाम उल हक के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन हार्दिक ने बाबर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

पाकिस्तान 241 रन पर ऑलआउट
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और उसके बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सके। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। वहीं, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों में सिर्फ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ही खाली हाथ रहे जिन्होंने आठ ओवर में 43 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 200 रन बना लिए हैं और जीत के करीब पहुंच गई है। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है।