IPL 2022: आईपीएल के जरिए वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं हार्दिक, जानिए क्या है उनका पूरा प्लान
आईपीएल से पहले बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "मैं बस परिवार के साथ समय बिता रहा था, हमेशा की तरह कड़ी मेहनत कर रहा था। मैं यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि मैं अच्छी तैयारी करूं।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल से पहले बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "मैं बस परिवार के साथ समय बिता रहा था, हमेशा की तरह कड़ी मेहनत कर रहा था। मैं यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि मैं अच्छी तैयारी करूं। मेरे पास यह सोचने का बहुत समय था कि मुझे क्या चाहिए और मेरे लिए क्या काम करेगा। मुझे इस दौरान इसका जवाब मिला।
गुजरात के लिए खेलेंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था। हालांकि, उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 15 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा और टीम का कप्तान भी बनाया। अपनी वापसी पर हार्दिक ने कहा "मुझे नहीं लगता कि यह मेरी वापसी होगी। मैं इस पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। अभी मैं सिर्फ सकारात्मक मानसिकता में रहना चाहता हूं और आगे नहीं देख रहा हूं। मैं सिर्फ उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं जो मेरे हाथ में हैं, जो मेरे शरीर की देखभाल कर रहे हैं और मेरी टीम को जीत दिला रहे हैं।"
New team & new role 👌
Exciting times ahead ✨@hardikpandya7 shares his emotions on being named the captain, his approach going into #TATAIPL 2022 & has a special message for the @gujarat_titans fans. 👍 👍 - By @28anand
Watch the full interview 🎥 🔽https://t.co/IgDNquVxD1 pic.twitter.com/rukcXw5is7— IndianPremierLeague (@IPL) March 19, 2022
हार्दिक ने आगे कहा "अगर मैं आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए चीजें सही करता हूं, तो भविष्य में अपने आप मेरे पक्ष में नतीजे आएंगे। मैं अभी भी अपने अंदर सुधार कर रहा हूं लेकिन मेरे लिए, जो महत्वपूर्ण होगा वह यह है कि मैं हमेशा के उपलब्ध रहूं। चाहे कोई भी समय या दिन हो। मैं खिलाड़ियों को सुरक्षा और स्वतंत्रता देना चाहता हूं।"
बीसीसीआई के अनुबंध में सी ग्रेड में पहुंचे हार्दिक
बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों में ग्रेड ए से सी में आने पर पांड्या ने हाल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी की थी और आराम से 'यो-यो' टेस्ट भी पास किया था। इस पर उन्होंने कहा "मैं इस आईपीएल का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मैं काफी लंबे समय से खेल से दूर हूं। मेरे लिए, यह बहुत रोमांचक है, मुझे यह देखने को मिलेगा कि तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद मैं वास्तव में कहां हूं।"
उन्होंने कहा "परिणाम मायने नहीं रखता क्योंकि मैंने सीखा है कि कड़ी मेहनत आपको सफलता की गारंटी नहीं देती है लेकिन सही प्रक्रिया अंततः आपको सफलता दिलाएगी।"
मुंबई का आभार जताया
गुजरात टाइटंस का पहला मैच 28 मार्च को केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मुंबई इंडियंस के लिए 2015 में आईपीएल में पहली बार खेलने वाले पांड्या ने पांच बार के चैंपियन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं मुंबई इंडियंस का बहुत आभारी हूं। मैंने मुंबई इंडियंस की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। मैंने बहुत कुछ हासिल किया है और यह मेरे दिल के करीब है, लेकिन अब मैं नए अवसरों की उम्मीद कर रहा हूं।"