{"_id":"5a5227c84f1c1b9b518b5755","slug":"hardik-pandya-is-dating-model-elly-avram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो आजकल हार्दिक पांड्या इस खूबसूरत मॉडल को कर रहे हैं डेट!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो आजकल हार्दिक पांड्या इस खूबसूरत मॉडल को कर रहे हैं डेट!
Mon, 08 Jan 2018 10:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या और एली अवराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 93 रन की बेहतरीन पारी खली। इसके बाद उन्होंने दो विकेट लिए और हीरो बन गए। हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से बहुत सुर्खियां बटोरी, लेकिन वह एक खास वजह से भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और एली अवराम
दरअसल, खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या आजकल खूबसूरत मॉडल एली अवराम को डेट कर रहे हैं। हार्दिक के बड़े भाई कृणाल पांड्या की हाल ही में शादी हुई, तब टीम इंडिया के ऑलराउंडर और एली अवराम एकसाथ नजर आए। बता दें कि मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृणाल पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड पंखुरी शर्मा से शादी की है।
3 of 5
एली अवराम
27 वर्षीया एली अवराम बॉलीवुड फिल्म मिकी वायरस में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। यही नहीं, 2017 में एली बॉलीवुड फिल्म पोस्टर बॉयज और नाम शबाना में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा को तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित की है। वैसे, 24 वर्षीय ऑलराउंडर का किसी मॉडल के साथ पहली बार नाम नहीं जुड़ रहा है। इससे पहले कोलकाता की मॉडल लिसा शर्मा के साथ भी हार्दिक पांड्या का नाम जुड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या ने फिर ट्वीट करके इसे अफवाह करार दिया था। ऑलराउंडर ने ट्वीट में लिखा, 'एक बात सभी को बता देना चाहता हूं कि मैं सिंगल हूं और काफी लंबे समय से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किए हुए हूं। बार-बार ऐसी फोटोज और अफवाहे निकलकर आ रही हैं। इसे अब बंद कीजिए। धन्यवाद, सभी को प्यार।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।