{"_id":"5a52459f4f1c1bf61b8b7378","slug":"pranav-dhanawade-hits-double-century-on-his-second-anniversary-of-thousand-runs-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रणव धनावड़े ने जिस दिन बनाए थे 1009 रन, दो साल बाद उसी दिन ठोका दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रणव धनावड़े ने जिस दिन बनाए थे 1009 रन, दो साल बाद उसी दिन ठोका दोहरा शतक
Mon, 08 Jan 2018 10:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रणव धनावड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के स्टार युवा बल्लेबाज प्रणव धनावड़े ने गुरुवार को क्रॉस मैदान पर झुनझुनवाला कॉलेज की तरफ से खेलते हुए गुरु नानक कॉलेज के खिलाफ 45 ओवर के मैच में 236 रन की आतिशी पारी खेली।
2 of 6
प्रणव धनावड़े
धनावड़े ने जिस दिन 1009* रन की पारी खेली थी, उसकी दूसरी सालगिरह के मौके पर दोहरा शतक जमाया। याद हो कि धनावड़े ने स्कूल क्रिकेट में 1009* रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था।
3 of 6
प्रणव धनावड़े
धनावड़े ने 5 जनवरी 2016 को इंटर स्कूल क्रिकेट मैच में 1009* रन की पारी खेली थी। प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने इस दिन कई रिकॉर्ड तोड़े थे। प्रणव के लिए हाल का समय काफी कड़ा बीता था। उन्हें किसी टीम में चुना नहीं गया और उन पर दबाव भी बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रणव धनावड़े
हालांकि, प्रणव ने दर्शाया कि वह असली खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल परिस्थितियों से उबरकर जोरदार वापसी करता है। धनावड़े ने 236 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 459 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुरु नानक की पूरी टीम सिर्फ 60 रन पर ढेर हो गई। प्रणव की टीम के साथी यश सिंह ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रणव धनावड़े
1009* रन बनाने के बाद प्रणव को उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई मौके मिले थे। इसमें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा पांच साल के लिए प्रति महीने 10,000 रुपए स्कॉलरशिप देना शामिल है। मगर उनसे अचानक यह सब छिन गया क्योंकि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।