{"_id":"67473ffd72c858e0ff0c305f","slug":"hardik-pandya-hit-half-century-in-syed-mushtaq-ali-trophy-let-baroda-win-by-3-wickets-against-tamil-nadu-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: 4 चौके, 7 छक्के...घरेलू टूर्नामेंट में गरजा पांड्या का बल्ला, बड़ौदा को दिलाई तीन विकेट से जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: 4 चौके, 7 छक्के...घरेलू टूर्नामेंट में गरजा पांड्या का बल्ला, बड़ौदा को दिलाई तीन विकेट से जीत
Wed, 27 Nov 2024 09:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:21 PM IST
सार
बुधवार को तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में कुल 69 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। हालांकि, गेंदबाजी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का बल्ला घरेलू टूर्नामेंट में जमकर गरज रहा है। बुधवार को तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में कुल 69 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। हालांकि, गेंदबाजी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
हार्दिक पहले भी कर चुके ऐसा प्रदर्शन
यह पहला मौका नहीं है जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक का बल्ला गरजा है। इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 41 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया था। वहीं, गुजरात के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 74* रन बनाए थे। दोनों मैचों में बड़ौदा की पांच-पांच विकेट से जीत हुई थी।

प्रभावशाली गेंदबाजी में नाकाम पांड्या
हार्दिक पांड्या का बल्ला तो खूब गरज रहा है, लेकिन गेंदबाजी से वह प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में खेले तीन मैचों में उन्हें अब तक सिर्फ दो ही विकेट मिले हैं। इंदौर में तमिल नाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपने कोटे के सिर्फ तीन ओवर डाले और 14.66 के इकोनॉमी रेट से 44 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। वहीं, तमिलनाडु के बल्लेबाज विजय शंकर ने हार्दिक के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए लगातार तीन छक्के लगाए। हाल ही में इस बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 1.2 करोड़ में खरीदा था।

मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए। इस दौरान लुकमान ने तीन विकेट लिए जबकि क्रुणाल और निनाद को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बड़ौदा ने हार्दिक की 69 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

गुरजपनीत पर बरसे पांड्या
पांड्या ने गुरजपनीत सिंह को निशाना बनाया। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में 26 वर्षीय गेंदबाज के खिलाफ चार छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 29 रन आए। मालूम हो कि, गुरजपनीत वही गेंदबाज हैं जिन्हें दो दिन पहले मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।