{"_id":"629b1e34d7eca609580e737f","slug":"hardik-pandya-gets-champion-pendant-from-special-fan-after-winning-ipl-trophy-for-gujarat-titans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Pendant: गुजरात को चैंपियन बनाने पर हार्दिक को मिला खास तोहफा, सोशल मीडिया पर की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya Pendant: गुजरात को चैंपियन बनाने पर हार्दिक को मिला खास तोहफा, सोशल मीडिया पर की तारीफ
Sat, 04 Jun 2022 02:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
हार्दिक पांड्या ने अपने खास गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो खास लॉकेट दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक फैन ने खास तोहफा दिया है। हार्दिक ने इस तोहफे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खास फैन को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह तोहफा उन्हें बहुत पसंद आया है। हार्दिक को यह खास तोहफा वीर पहाड़िया नाम के उद्दमी ने दिया है। यह एक लॉकेट है, जिसमें एक तरफ गुजरात टाइटंस टीम का लोगो बना हुआ है और दूसरी तरफ लिखा है कि यह टीम आईपीएल 2022 की चैंपियन है।
हार्दिक ने इस तोहफे का वीडियो शेयर कर लिखा "धन्यवाद मेरे भाई वीर पहाड़िया, मुझे यह बहुत पसंद आया।"

Trending Videos
गुजरात को चैंपियन बनाने में हार्दिक का अहम योगदान
आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया। राजस्थान के खिलाफ फाइनल मैच में हार्दिक ने गेंद और बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर फाइनल मैच में जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में हार्दिक ने 15 मैचों में 44.27 के औसत से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल थे। इसके साथ ही हार्दिक ने आठ विकेट झटके और 7.28 की इकोनॉमी से रन खर्चे।
फाइनल मैच में भी हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 34 रन बनाए और तीन अहम विकेट लिए। फाइनल मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। फाइनल मैच के बाद उन्होंने कहा था कि अब उनकी आंखें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर हैं। 2021 टी20 विश्व कप में भारत की हार के बाद हार्दिक ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए तत्पर हैं। 2007 में धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया यह खिताब नहीं जीत पाई है।
हार्दिक ने कहा था "निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं। चाहे कुछ भी हो, लेकिन मैं हमेशा अपना सब कुछ देने वाला हूं। मैं हमेशा से ही इस तरह का खिलाड़ी रहा हूं, मैं हमेशा से ही टीम को पहले रखता हूं। मेरे लक्ष्य आसान है, मेरी टीम सबसे आगे रहे।"