फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya becomes the first-ever IPL captain to pick a 5-wicket haul his best figures in T20 cricket

LSG vs MI: आईपीएल मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने हार्दिक, टी20 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Fri, 04 Apr 2025 09:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Apr 2025 09:58 PM IST
सार

मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके। हार्दिक ने अपने शानदार स्पैल के दम पर आईपीएल में इतिहास रच दिया और वह मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए।

विज्ञापन
Hardik Pandya becomes the first-ever IPL captain to pick a 5-wicket haul his best figures in T20 cricket
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने मैच में पांच विकेट लिए और वह आईपीएल के किसी मैच में फाइव विकेट हॉल पूरा करने वाले पहले कप्तान बन गए। लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए।
विज्ञापन

लखनऊ ने दिया 204 रनों का लक्ष्य 
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस को 204 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मार्श और मार्करम ने अर्धशतक जड़े जिससे लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि, वह लखनऊ को 200 रन का स्कोर छूने से नहीं रोक सके।

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बने मिचेल मार्श, इस सीजन का लगाया तीसरा पचासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा 
हार्दिक ने अपने शानदार स्पैल के दम पर आईपीएल में इतिहास रच दिया और वह मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए। उनसे पहले आईपीएल में किसी कप्तान ने मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा नहीं किया है। हार्दिक ने इसके साथ ही गेंद से टी20 क्रिकेट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहला खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में अहमदाबाद में खेले गए मैच में 16 रन देकर चार विकेट लेना था। 
विज्ञापन

कुंबले की बराबरी पर पहुंचे हार्दिक 
हार्दिक ने इसके साथ ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। हार्दिक कप्तान के तौर पर आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। कप्तान के तौर पर हार्दिक के 30 विकेट हो गए हैं। कप्तान रहते कुंबले ने भी आईपीएल में इतने ही विकेट लिए हैं। कप्तान के तौर पर आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम है जिन्होंने 57 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed