पांड्या ने छक्का मारकर दिलाई टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत, यह कमाल करने वाले पहले भारतीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ब्रिस्टल में खेले गए आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में लगातार छठी सीरीज पर कब्जा किया।
'मेन इन ब्लूज' की इस जीत में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या चमके। रोहित ने जहां 56 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली तो हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा।
हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 33 रन ठोक दिए। टीम इंडिया को जब 4 रन की दरकार थी तो 18.4 ओवर में पांड्या ने छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पांड्या ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक कोई भारतीय नहीं बना पाया था।
पहले ओवर में 22 रन लुटाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पांड्या ने अपने अगले 3 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 4 अहम विकेट (इयोन मॉर्गन, ऐलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, जॉनी बेरस्टो) झटके। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही हार्दिक पांड्या पहले ऐसे भारतीय बन गए जिसने किसी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए और 4 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए।