फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason

Hardik Natasha Love Story : चार साल का प्यार, तीन शादियां, अब हार्दिक-नताशा ने लिया अलग होने का फैसला

Thu, 18 Jul 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 18 Jul 2024 10:40 PM IST
सार

 Hardik Natasa Stankovic Love Story : गुरुवार को स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए नताशा से अलग होने की पुष्टि की। हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइये जानते हैं..

विज्ञापन
Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक-नताशा - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को पत्नी नताशा से अलग होने का फैसला ले लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। वहीं, नताशा ने भी इसकी पुष्टि की। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हम यहां आपको दोनों की लव स्टोरी के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं..
विज्ञापन

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक-नताशा - फोटो : instagram
हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी
हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2019 में हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' शो में अपने बयान के लिए काफी विवादों में आए थे। उस शो ने हार्दिक की छवि को बिगाड़ कर रख दिया था। 2019 तक हार्दिक को एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता था जो एक हमेशा स्टाइल और फैशन के कारण सुर्खियों में बना रहता था। 'कॉफी विद करण' टीवी शो में हार्दिक महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके कारण वह फैन्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद हार्दिक को ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस बुला लिया गया था। ऐसा लगा रहा था कि हार्दिक का करियर बस यहीं समाप्त हो जाएगा। इस दौरान उनके परिवार वालों के भी कई बयान सामने आए थे। परिवार वालों का कहना था कि हार्दिक ने खुद को घर में बंद कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
नताशा - फोटो : instagram
हार्दिक ने खुद दी थी नताशा को डेट करने की जानकारी
साल 2020 में हार्दिक एक बार फिर चर्चाओं में आए, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह कुछ और थी। 2020 में एक जनवरी को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच के साथ सगाई की बात कबूल की थी। 2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक-नताशा - फोटो : instagram
हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी?
नताशा से पहले हार्दिक का नाम कई मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। हालांकि, हार्दिक ने इन सभी का खंडन किया था। इसके बाद एक नाइट क्लब में हार्दिक की मुलाकात नताशा स्टैनकोविच से हुई। नताशा तब नहीं जानती थीं कि हार्दिक क्रिकेटर हैं। हार्दिक ने खुद इस कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए। जहां हम मिले थे वहां उसने मुझे हैट में देखा था।

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक-नताशा - फोटो : instagram
कई पार्टियों में दिखे साथ
हार्दिक ने कहा- मैं रात के एक बजे हैट पहनकर, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा हुआ था। नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है। इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई थी। फिर हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। हार्दिक और स्टैनकोविच कई पार्टियों में भी साथ दिखने लगे। हालांकि, 2020 से पहले दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। हार्दिक को लगा कि नताशा सही वह इंसान हैं जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिता सकते हैं। 

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक-नताशा - फोटो : instagram
2020 में हार्दिक ने की थी नताशा से सगाई
इसके बाद हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलाया। एक साल के अंदर ही हार्दिक ने रिश्ते पर मुहर लगा दी। हालांकि, उनके माता-पिता को मालूम नहीं था कि वह सगाई करने वाले हैं। 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट से दोनों के सगाई के बारे में पता चला। इसके बाद हार्दिक ने एक निजी कार्यक्रम में नताशा के साथ शादी कर ली। 2020 के जुलाई में ही हार्दिक ने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं। दोनों का फिलहाल एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है।

Hardik Natasa Divorce News: Hardik Pandya Natasa Stankovic Love Story Marriage Date to Divorce Reason
हार्दिक पंड्या-नताशा स्टेनकोविच - फोटो : instagram
शादी के चार साल बाद खत्म हुआ रिश्ता
हालांकि, दोनों की यह शादी चार साल से ज्यादा नहीं चल पाई। अब दोनों ने एक-दूसरे अलग होने का फैसला लिया है। गुरुवार को स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए नताशा से अलग होने की पुष्टि की। बता दें कि, हार्दिक और नताशा के अलग होने की अटकलें इसी साल लगना शुरू हुई थीं। जब फिल्म अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया था। उसके बाद नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्होंने इन्हें दोबारा लगा लिया था। अब दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

हार्दिक ने इंस्टा पर लिखा, "4 साल तक साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर आपसी सम्मान और संगति का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया। हमें अगस्त्य मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम सह-पालक होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें जो हम कर सकते हैं। हम ईमानदारी से आपसे इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें गोपनीयता प्रदान करने के लिए समर्थन और समझ का अनुरोध करते हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed