{"_id":"64dfca3a-6e05-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"hard-work-commitment-key-to-earn-respect-from-others-says-sachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और लगन से ही मिलता है सम्मान: सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेहनत और लगन से ही मिलता है सम्मान: सचिन
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Feb 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि मेहनत और लगन की बदौलत ही साथियों से सम्मान पाया जा सकता है।
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सचिन ने कहा, ‘प्रतिस्पर्द्धा से कभी घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपनी प्रतिबद्धता, मेहनत और योगदान के बारे में हमेशा सोचना चाहिए। यही चीज मैं अपने बेटे से भी कहता हूं कि दूसरे क्या कर रहे हैं इससे नहीं घबराना चाहिए। जब आप सही करोगे तो पूरी टीम अपने आप आपको आदर्श मानेगी।
प्रतिस्पर्द्धा पूरी जिंदगी बनी रहती है। कठिन मेहनत करने पर किस्मत अपने आप साथ देने लगती है। जिंदगी में कई चुनौतियां आती हैं लेकिन कठिन मेहनत से सबसे पार पाया जा सकता है। इसलिए हमेशा किस्मत के बारे में ना सोचें बल्कि मेहनत पर ध्यान दें। प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आता रहता है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति वाले इससे आसानी से पार पा लेते हैं।’