{"_id":"58b1be014f1c1b555cb23046","slug":"harbhajan-told-who-is-responsible-for-defeat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुणे टेस्ट: भज्जी ने बताया टीम इंडिया की करारी हार का कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे टेस्ट: भज्जी ने बताया टीम इंडिया की करारी हार का कारण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को मिली करारी हार का पोस्टमार्टम हर कोई अपनी तरह से कर रहा है। इसी फेहरिस्त में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं। भज्जी ने पिच की अनुकूलता पर सवाल उठाए हैं। भज्जी की मानें तो टीन इंडिया की हार के पीछे पुणे की पिच एक बड़ा कारण बनी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर 'स्टीव ओ' ने धारदार गेंदबाजी करके भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की बदौलत इस मैच में कुल 12 विकेट झटक लिए। 'ओ' ने दोनों पारियों में 6-6 विकेट अपने नाम किए। रनों के लिहाज से देखा जाये तो यह भारत की चौथी सबसे बड़ी शिकस्त है।
विज्ञापन
हालांकि सीरीज शुरू होने के पहले ही भज्जी ने कहा था कि भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-0 से क्लीन स्वीप से हराएगी। उन्होंने ट्वीट कर इस जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस विकेट पर शानदार खेलने का श्रेय जाता है।'
विज्ञापन