फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh Slams Former Pakistani allrounder Shahid Afridi for anti indian sentiments

IND vs PAK: हरभजन सिंह ने नाम लिए बिना शाहिद अफरीदी को लगाई फटकार, कहा- हमारे तिरंगे की तौहीन हमें बर्दाश्त नहीं

Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों को जमकर लताड़ लगाई और उन्हें आईना दिखाया। हरभजन ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर के सामने खरी-खोटी सुनाई। हरभजन ने चर्चा के दौरान सीधे शब्दों में कहा कि हम एक क्रिकेटर हैं और हमें वहीं तक सीमित रहना चाहिए।

विज्ञापन
Harbhajan Singh Slams Former Pakistani allrounder Shahid Afridi for anti indian sentiments
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम छठी बार एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमें 24 अक्तूबर को लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने होंगी। ऐसे में इस महामुकाबले को लेकर दोनों देशों के प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों को जमकर लताड़ लगाई और उन्हें आईना दिखाया।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत में हरभजन ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर के सामने उनके साथियों को खरी-खोटी सुनाई। हरभजन ने चर्चा के दौरान सीधे शब्दों में कहा कि हम एक क्रिकेटर हैं और हमें वहीं तक सीमित रहना चाहिए। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है लेकिन कोई पाकिस्तानी क्रिकेटर जब हमारे देश या झंडे की तौहीन या बेकद्री करता है तो वह सही नहीं है। 
विज्ञापन


भज्जी ने कहा, 'हम क्रिकेटर हैं और हमें क्रिकेट पर ही ध्यान देना चाहिए, हमारा उतना कद नहीं है कि हम कश्मीर या किसी और मुद्दे पर बोलें। लेकिन जब ऐसा होता है तो हमारे यहां के लोग नाराज होते हैं और वह नहीं चाहते हैं कि हम पाकिस्तान के क्रिकेटरों से बातचीत करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन ने हालांकि सीधे तौर पर किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन वहां मौजूद एंकर ने शाहिद अफरीदी का जिक्र करते हुए उनके पाक अधिकृत कश्मीर के दौरे और उकसावे वाले बयान की याद दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed