{"_id":"62809da177fcfe13647302c6","slug":"harbhajan-singh-shocked-on-sudden-demise-of-andrew-symonds-pays-tribute-to-former-australia-and-mumbai-indians-star-cricketer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Andrew Symonds Death: साइमंड्स के आकस्मिक निधन से सदमे में हरभजन सिंह, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार को इस तरह दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Andrew Symonds Death: साइमंड्स के आकस्मिक निधन से सदमे में हरभजन सिंह, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार को इस तरह दी श्रद्धांजलि
Sun, 15 May 2022 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 May 2022 11:59 AM IST
सार
2011 आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स मुंबई इंडियंस से खेले थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों में सुलह भी हो गई थी। हरभजन ने एक घटना को याद करते हुए बताया था कि कैसे चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उन्होंने और साइमंड्स ने गले लगाया था।
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक और झटका लगा है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार देर रात कार दुर्घटना में मौत हो गई। साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हुआ था। तीन बड़े क्रिकेटर्स के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साइमंड्स को सीमित ओवर क्रिकेट का स्टार माना जाता था। साथ ही वह कई बार विवादों में भी रहे। इसी में से एक है 2008 का मंकी गेट स्कैंडल।
यह विवाद हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच हुआ था, जिसमें साइमंड्स ने हरभजन पर उन्हें मंकी कहने का और नस्लवाद का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने काफी तूल पकड़ी थी। हालांकि, आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स एक ही टीम मुंबई इंडियंस से भी खेले थे और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। अब अपने दोस्त साइमंड्स के निधन से हरभजन सिंह काफी निराश हैं।
विज्ञापन
हरभजन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना #RIPSymonds
विज्ञापन
यह विवाद हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच हुआ था, जिसमें साइमंड्स ने हरभजन पर उन्हें मंकी कहने का और नस्लवाद का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने काफी तूल पकड़ी थी। हालांकि, आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स एक ही टीम मुंबई इंडियंस से भी खेले थे और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। अब अपने दोस्त साइमंड्स के निधन से हरभजन सिंह काफी निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना #RIPSymonds
2011 आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स मुंबई इंडियंस से खेले थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों में सुलह भी हो गई थी। हरभजन ने एक घटना को याद करते हुए बताया था कि कैसे चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उन्होंने और साइमंड्स ने गले लगाया था।
हरभजन ने कहा था- मुझे एक घटना याद आई जब हम चंडीगढ़ में थे। एक मैच खेलने के बाद जो हमने जीता, हम अपने दोस्त के यहां गए। वहां हमने पहली बार गले लगाया और एक दूसरे से माफी मांगी। हमने महसूस किया कि इस मुद्दे को और अच्छे तरीके से सुलझाया जा सकता था। हम दोनों को दुख हुआ। मुंबई के मेरे बहुत से दोस्तों ने उस पल की तस्वीरें क्लिक की थीं।

साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 1462 रन, वनडे में 39.44 की औसत से 5088 रन और टी-20 में 48.14 की औसत से 337 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने टेस्ट में 24 विकेट, वनडे में 133 विकेट और टी-20 में आठ विकेट भी झटके।
साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया था। इसमें उनके नाम 36.07 की औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने लीग में 20 विकेट भी झटके। साइमंड्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।