हरभजन बोले, कोहली की वजह से हुई टीम इंडिया में इंट्री
दो साल के लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले टीम इंडिया के फिरकी जादूगर हरभजन सिंह ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री की बदौलत उनकी टीम में वापसी हुई है।
उन्होंने दोनों की तारीफ करते हुए कहा, " इन्होंने ही मुझे एहसास दिलाया कि टीम को मेरी जरुरत है।" उल्लेखनीय है मार्च 2013 में हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्हें 2 सफलताएं मिली थी। इसके बाद वह टीम इंडिया से गायब हो गए थे।
जबकि दो साल बाद 2015 में हरभजन ने फिर अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करते हुए विराट कोहली की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेला था। इसमें हरभजन ने 3 विकेट झटके थे।
हरभजन ने अपने फिट होने का राज भी बताया
दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे हरभजन ने अचानक टेस्ट में वापसी की और अपनी फिरकी का जादू फिर दोहराया। उन्होंने एहसास दिलाया कि अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।
हरभजन सिंह जिम्बाब्वे दौरे में वनडे और टी-20 मुकाबलों में भी टीम इंडिया के सदस्य रहे। यहां भी उनकी फिरकी का जादू चला। 35 साल के हो चुके भज्जी ने बताया कि वह ज्यादा सोचते नहीं और क्रिकेट पर ध्यान देते है, यही उनकी फिटनेस का राज है।