दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के घर खुशियों की सौगात आई है। हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। हरभजन सिंह के पापा बनने के बाद उनकी मां अवतार कौर ने भी बताया कि वह दादी बन गई हैं। बच्ची का जन्म लंदन में हुआ। इस समय गीता के साथ हरभजन सिंह मौजूद है। उनकी मां वीजा न मिलने के कारण जा नहीं पाई।
बुधवार यानी 27 जुलाई को भज्जी की पत्नी गीता बसरा ने लंदन के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है।
इस खबर की पुष्टि हरभजन की मम्मी ने एक हिंदी अखबार से बातचीत के दौरान की।
हालांकि अभी तक भज्जी और उनकी पत्नी गीता बसरा ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
हालांकि अखबार खबर के मुताबिक माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। हरभजन फिलहाल अपनी पत्नी और बेटी के पास लंदन में हैं।