{"_id":"61ac7be634eb3c54bd0488f0","slug":"happy-birthday-shikhar-dhawan-love-on-facebook-and-divorce-on-instagram-team-india-brilliant-batter-shikhar-dhawan-fall-in-love-ayesha-mukherjee-mother-of-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan B'day: फेसबुक पर हुई थी दो बच्चों की मां से मोहब्बत, इस वजह से टूट गई गब्बर की शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shikhar Dhawan B'day: फेसबुक पर हुई थी दो बच्चों की मां से मोहब्बत, इस वजह से टूट गई गब्बर की शादी
Sun, 05 Dec 2021 02:14 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:14 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज शिखर धवन आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीम इंडिया के इस बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने अपनी दम पर भारत को कई बार मैच जिताए हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के इस बाए हाथ के बल्लेबाज ने कई बार अकेले दम भारत को मैच जिताए हैं। शिखर चाहे बैटिंग करें या फील्डिंग, क्रिकेट मैदान पर उनका अंदाज सबसे जुदा होता है। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। क्रिकेट मैदान पर हमेशा मस्तमौला रहने वाले धवन की लव स्टोरी का अंत काफी दुखद रहा।
विज्ञापन
इस साल टूट गई शिखर की शादी
शिखर धवन ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी की थी। करीब नौ वर्ष बाद इसी साल उनका पत्नी से तलाक हो गया। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। आयशा और शिखर की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। जिसके बाद धवन उन्हें अपना दिल दे बैठे। प्यार मोहब्बत का सिलसिला दोनों के बीच काफी दिनों तक चलता रहा और साल 2012 में शिखर और आयशा एक दूसरे के हो गए। साल 2014 में बेटे जोरावर का जन्म हुआ।
विज्ञापन
9 साल तक चली शादी
साल 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने इस साल एक दूसरे से अलग हो गए। शादी टूटने से पहले इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। लेकिन इसके बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक की बात कही गई। आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की हैं। इऩ दोनों के पास भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।
विज्ञापन
ऐसा है शिखर धवन का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
शिखर धवन का शुमार भारत के कामयाब क्रिकेटरों में किया जाता है। वह अब तक भारत के लिए 34 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 2315 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 7 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 145 एकदिवसीय मैचों में 6105 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 17 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं धवन ने भारत के लिए 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचो में 1759 रन बनाए है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में वह 11 अर्धशतक लगाने में सफल रहे।