फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy birthday MS Dhoni Suresh Raina Ravindra Jadeja Sam Curran along with these CSK cricketer Wishes to Mahendra Singh Dhoni

जन्मदिन विशेष: धोनी के बर्थडे पर बोले सीएसके के खिलाड़ी, आपने मेरे लिए जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद

Wed, 07 Jul 2021 12:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाडियों ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना चालीसवां जन्मदिन मना रहे हैं। 

विज्ञापन
Happy birthday MS Dhoni Suresh Raina Ravindra Jadeja Sam Curran along with these CSK cricketer Wishes to Mahendra Singh Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने एक खास संदेश अपने प्रिय कप्तान थाला को दिया है। यह खास संदेश देने वालों में सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करन, इमरान ताहिर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी माही की कप्तानी वाली सीएसके के लिए खेलते हैं। 

विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर इन खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ये क्रिकटर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो की शुरूआत इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन से होती है। बीते एक साल में करन ने धोनी के नेतृत्व आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी के साथ लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेले सुरेश रैना ने कहा, कैसे हो कप्तान, आपको ढेर सारा प्यार, खुशी और जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, आपका जीवन लंबा हो और आप अपने प्रियजनों के साथ जीवन का आनंद लें, जन्मदिन मुबारक। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए कहा, हैलो माही भाई, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, खुश रहें फिट रहें आपसे जल्द मुलाकात होगी। 

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, माही भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हर दिन आपको देखना, आपको मैदान पर खेलते देखना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक सपने की तरह है। आप सीएसके के लिए बहुत लंबे समय तक खेलें। सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आपको जन्मदिन मुबारक हो आप कभी सीएसके के लिए क्रिकेट खेलना बंद मत कीजिएगा। 

टीम के स्टार लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कहा, मुझे आशा है कि आपका दिन अच्छा रहे, टीम में सबकी मदद करने और वहां रहने के लिए आपको धन्यवाद। ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने कहा, थाला, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं यह दिन बार-बार आए। हमें प्रेरित करने के लिए आपको धन्यवाद, हैपी बर्थडे थाला। इस वीडियो क्लिप में रॉबिन उथप्पा कहते हैं, भाई आपको जन्मदिन की मुबारकवाद, आशा है आपका दिन शानदार रहेगा, आनंद लीजिए उम्मीद है जल्द मुलाकात होगी। 


आईपीएल  इतिहास पर नजर डाली जाए तो एमएस धोनी दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन बार 2010, 2011 और 2018 में खिताब जिता चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed