फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy birthday Faf du Plessis first South African man to score a century in all three formats of international cricket 

जन्मदिन विशेष: 37 साल के हुए फाफ डुप्लेसिस, यह करिश्मा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी 

Tue, 13 Jul 2021 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 04:14 PM IST
सार

फाफ डुप्लेसिस सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
Happy birthday Faf du Plessis first South African man to score a century in all three formats of international cricket 
फाफ डु प्लेसिस

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रनों की पारी खेल कर इस मुकाम को हासिल किया किया था। डुप्लेसिस मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक हैं। उनके 37वें जन्मदिन पर आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है। 13 जुलाई 1984 को जन्मे फाफ ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से टेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही मैच में शतक जड़ा था। टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले वे दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन

 


फाफ डु प्लेसिस पिछले 10 वर्षों से चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से साथ हैं और टीम के कप्तान एमएस धोनी के काफी करीबी भी है। आईपीएल के 14वें सीजन में भी उन्होंने केकेआर के खिलाफ 60 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए थे। सीएसके स्टार खिलाड़ी सुरैश रैना ने फाफ को बर्थडे विश किया है। 

विज्ञापन

 


डुप्लेसिस ने 69 टेस्ट में 40 की औसत और 10 शतकों के सहारे 4163 रन बनाए। वहीं, 143 वन-डे में उन्होंने 47.5 के औसत से 5507 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1528 रन बनाए हैं। फाफ ने कुल 91 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2622 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed