फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबाती रायुडूः वो खिलाड़ी जिसका गुस्सा उसके टैलेंट को जलाकर खाक कर रहा है

Mon, 23 Sep 2019 03:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Sep 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Ambati Rayudu and his cricketing life controversies
अंबाती रायुडू - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम का एक खिलाड़ी जिसकी कप्तानी के अंदर खेले कई युवा टीम इंडिया में आकर छा गए, लेकिन उसे मैन इन ब्लू की जर्सी पहनने का मौका बहुत देर से मिला। गुस्से ने उसके अथाह क्रिकेटिंग टैलेंट को बाहर आने का मौका ही नहीं दिया। जब कुछ बेहतर होने की उम्मीद जगी, उसके गुस्से ने सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया। 



मैदान पर साथी खिलाड़ियों से लेकर बीसीसीआई तक से उलझता रहा और इन सब में उसके क्रिकेट हुनर पर जंग लगती गई, जैसे किसी लोहे पर पेंट की परत न चढ़ाओ, तो जंग उसे खोखला कर देता है। उस खिलाड़ी के साथ भी यही हो रहा है। वह अपने बेशकिमती हुनर को किसी पोटली में बांधकर विवादों में उलझा है। इस खिलाड़ी का नाम है अंबाती रायुडू, जिसका आज 33वां जन्मदिन है।

Happy birthday Ambati Rayudu and his cricketing life controversies
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

अंबाती रायुडू वह खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह और दिनेश कार्तिक सरीखे खिलाड़ी खेले। भारतीय अंडर-19 की अगुवाई करने वाला यह कप्तान कभी सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया। रायुडू से बहुत पहले ही इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई।

Happy birthday Ambati Rayudu and his cricketing life controversies
अंबाती रायुडू

रायुडू में एक दिग्गज खिलाड़ी की छवि दिखी थी साल 2002 में, जब उनकी कप्तानी में इंडिया अंडर-19 की टीम इंग्लैंड टूर पर गई। रायुडू ने सीरीज के एक मैच में 169 गेंदों 177 रन ठोक दिए। भारतीय टीम वह सीरीज 3-0 से जीतकर लौटी थी। रायुडू की 177 रन की धमाकेदार पारी के समय कमेंट्री कर रहे डेविड लॉयड ने कहा था, अगर काउंटी क्रिकेट की टीमें इस खिलाड़ी को अभी खेलते हुए देख रही हैं, तो इसे तुरंत अपनी टीम शामिल कर लें। विश्व स्तर पर ये रायुडू के हुनर की पहली धमक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Ambati Rayudu and his cricketing life controversies
विराट कोहली -अंबाति रायु़डू - फोटो : social Media

क्रिकेट के हुनर से भरे इस खिलाड़ी को उनके गुस्से के अलावा कोई और आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता था। कहा जाता है न कि प्रतिभा के साथ सामंजस्य बैठना बड़ी उपलब्धि होती है। जो सचिन ने कर दिखाया, धोनी ने किया और विराट फिलहाल इसके ताजा उदाहरण हैं। रायुडू से ये नहीं हो पाया। टीम में जगह नहीं मिलने की निराशा और गुस्से को उन्होंने किसी के साथ बदतमीजी, तो कभी मैदान पर की अभद्रता के चलते टीम से निकाला।

विज्ञापन
Happy birthday Ambati Rayudu and his cricketing life controversies
अंबाती रायुडू

बीसीसीआई से पंगा उस वक्त ले ले लिया, जिस समय टीम इंडिया में नए खिलाड़ियों के लिए मौके अधिक बन रहे थे। खासकर टी-20 क्रिकेट में, लेकिन रायुडू ने बीसीसीआई के विरोध में खड़ी आईसीएल से जुड़कर टीम इंडिया में शामिल होने के दरवाजे पर ताला लटका दिया। बाद में बीसीसीआई ने माफी दी, 2010 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस में जगह मिली और फिर 2017 तक रायुडू मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed