फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hansie cronje match fixing accused sanjeev chawla will be transfer to india

हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग के आरोपी बुकी चावला को भारत लाने का रास्ता साफ

Sat, 02 Mar 2019 08:00 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
hansie cronje match fixing accused sanjeev chawla will be transfer to india
hansie cronje

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले में बुकी संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। मैच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद संजीव चावला ब्रिटेन चला गया था।

विज्ञापन


चावला के भारत प्रत्यर्पण का आदेश भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के आदेश के चार सप्ताह बाद आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने चावला के भारत प्रत्यर्पण के संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन


जाविद ने 27 फरवरी को चावला के भारत प्रत्यर्पण की फाइल पर हस्ताक्षर किए। दिल्ली पुलिस ने क्रोनिए के साथ-साथ मैच फिक्सिंग मामले में चावला के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी। 2002 में क्रोनिए की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। चावला के पास ब्रिटेन के गृह मंत्री के आदेश को अदालत में चुनौती देने के लिए 14 दिन का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावला का जन्म दिल्ली में हुआ है। 1996 तक वह भारत में ही रहा, जिसके बाद कारोबार के सिलसिले में ब्रिटेन चला गया। 2000 में मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद उसका भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया। 2005 में उसे ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed