फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Haider Ali gets maiden call for Pakistan tour of England, sarfaraz ahmed came back to side

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की टीम में वापसी, U-19 स्टार बल्लेबाज को भी मिली पाक टीम में जगह

Fri, 12 Jun 2020 03:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Haider Ali gets maiden call for Pakistan tour of England, sarfaraz ahmed came back to side
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

युवा हैदर अली को अपनी शानदार फॉर्म का फायदा मिला और उन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाले दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में पहली बार शामिल किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 29 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है, इसमें सबसे हैरानी भरा चयन पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को भी शामिल करना है जो पाकिस्तान के लिए अंतिम बार अक्टूबर 2019 में खेले थे जबकि तेज गेंदबाज सोहेल खान ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है जो दिसंबर 2017 में टीम के अंतिम मैच खेले थे।

विज्ञापन


हैदर ने 2019-20 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्होंने 2020-21 सत्र के लिए 'एमर्जिंग' अनुबंध भी हासिल किया था। वह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम बल्लेबाज हैरिस सोहेल के दौरे से हटने के एक दिन बाद टीम की घोषणा हुई है। पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, 'आमिर ने हटने का फैसला किया ताकि वह अगस्त में अपने बच्चे के जन्म पर यहां रह सकें जबकि हैरिस ने कोविड-19 महामारी के कारण दौरे से हटने का विकल्प चुना।' कवर के तौर पर टीम में चार रिजर्व खिलाड़ियों को चुना गया है। हैदर के अलावा काशिफ भट्टी टीम में नया चेहरा हैं। काशिफ आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल थे लेकिन वह खेले नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed