{"_id":"1035df00-4dcc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"guptill-century-gives-new-zeland-last-ball-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तिल की आंधी में उड़ा द. अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुप्तिल की आंधी में उड़ा द. अफ्रीका
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टिन गुप्तिल (नाबाद 101) के धमाकेदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर आठ विकेट से मिली जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 42 मिनट तक दूधिया रोशनी गुल हो जाने के बाद मैच को प्रति पारी 19 ओवर कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला। जिसे न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
'मैन आफ द मैच' गुप्तिल ने केवल 69 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। न्यूजीलैंड को अंतिम गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे जबकि गुप्तिल को अपना शतक पूरा करने के लिए तीन रन की दरकार थी। गुप्तिल ने रोरी क्लीनवेल्ट की मैच की अंतिम गेंद पर चौका मारकर अपना अपना शतक पूरा करने के साथ ही टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन