फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: GT seamer Prasidh Krishna on team performance

IPL 2026: किस तरह गुजरात टाइटंस को मौजूदा सीजन में मिली सफलता? प्रसिद्ध कृष्णा ने किया खुलासा; जानें क्या कहा

Fri, 15 May 2026 09:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 May 2026 09:55 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। अब टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम की सफलता का राज बताया है। 

विज्ञापन
Gujrat Titans Vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: GT seamer Prasidh Krishna on team performance
साई सुदर्शन-प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच शनिवार की शाम को खेला जाना है। जीटी सीजन के 12 मैचों में आठ जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में लगातार जीत हासिल की है। गुजरात की सफलता में टीम के गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा है। केकेआर के खिलाफ मैच से पहले गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों का एक दूसरे पर भरोसे और उनकी भूमिका में स्पष्टता को दिया। 
विज्ञापन

प्रसिद्ध बोले- खिलाड़ियों ने एक प्रक्रिया को फॉलो किया
प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, गुजरात टाइटंस ने एक प्रक्रिया को फॉलो किया है और कड़ी मेहनत की है जिसका असर परिणाम के रूप में दिख रहा है। हमारे टीम में अच्छे गेंदबाज हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। निश्चित रूप से उनका होना टीम के लिए फायदेमंद रहा है। हम सभी गेंदबाजों के लिए दबाव में संतुलन बनाए रखना और विकेट लेते रहना काफी अहम होता है। सिराज, रबाडा, अरशद, मैं, होल्डर, और राशिद दबाव वाली स्थिति में टीम के लिए विकेट लेने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन में अपने प्रदर्शन के बारे में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, हर मैच चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे कई मौके आए हैं जब मैंने अच्छी गेंदबाजी की है और कई ऐसे भी मौके रहे हैं जब विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने मेरी गेंद पर रन बनाए हैं।

जेसन होल्डर के प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने के बाद से गुजरात की गेंदबाजी पर हुए असर के बारे में कृष्णा ने कहा कि वह एक बहुत ही अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है और पूर्व में टीम की कप्तानी भी की है। टीम में वह भी अपने रोल के बारे में स्पष्ट हैं। उनके शामिल होने के बाद से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed