फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl match: Gujarat Lions beat RCB by 6 wickets

दिनेश कार्तिक की फिफ्टी विराट की सेंचुरी पर भारी पड़ी

Mon, 25 Apr 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
ipl match: Gujarat Lions beat RCB by 6 wickets
- फोटो : pti

विराट कोहली (नाबाद 100) और केल राहुल (नाबाद 51) की नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात लायंस के समक्ष 20 ओवर में 2 विकेट पर 180 रन ठोंक डाले। जवाब में गुजरात की बल्लेबाजी और भी खतरनाक निकली। लायंस के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य 6 विकेट और 4 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन


मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

टॉस जीतकर अपने होमग्राउंड बंगलोर में पहली बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की शुरुआत खराब रही। शेन वॉटसन 6 रन बनाकर चलते बने। हालांकि आरसीबी के लिए यह दिन खराब नहीं रहा।
विज्ञापन


इसके बाद खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 20 रन बनाकर आउट हुए। 59 के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी ने हार नहीं मानी और दोनों बल्लेबाजों ‌कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने नाबाद शतकीय साझेदारी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलोर के दर्शकों को चौकों और छक्कों का पूरा आनंद देते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की गेंदों की धुनाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। विराट ने 63 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया, तो राहुल ने 3 छक्के और 4 चौके समेत 51 नाबाद रन महज 35 गेदों पर बनाए।

वहीं, गेंदबाजी में गुजरात की ओर से सिर्फ धवल कुलकर्णी और प्रवीण तांबे ही एक-एक विकेट लेकर सफलता पाने वाले गेंदबाज रहे। रही बात अन्य गेंदबाजों की तो प्रवीण कुमार ने 9.33, ड्वेन ब्रावो ने 10.75 और शादाब जकाती ने 9.33 के औसत से रन लुटाए।

गुजरात के लायंस का पलटवार

ipl match: Gujarat Lions beat RCB by 6 wickets
आरसीबी की खतरनाक बल्लेबाजी का जवाब गुजरात के लायंस ने और भी जोरदार दिया। ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 2 छक्‍के और 3 चौके लगाकर 21 गेंदों में 32 रन बनाए। इतना ही नहीं ब्रैंडन मैकुलम ने तो 21 गेंदों में 42 रन बना डाले।

दोनों ओपनरों की अपनी भूमिका पूरी करने के बाद कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला और आरसीबी के गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किए।

आरसीबी के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा। इस गेंदबाज का एक ओवर इनकी टीम के लिए महंगा साबित हुआ। मैच के 6 वें ओवर में इस गेंदबाज ने 25 रन लुटा दिए। इस आईपीएल का यह तीसरा सबसे महंगा ओवर भी है। सबसे महंगा ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के खिलाफ ही दे चुके हैं।

एक वक्त जहां पूरा मुकाबला गुजरात के पक्ष में लग रहा था, तभी 16 वें ओवर में फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने कप्तान रैना को
चलता कर मैच का रुख पलटने की को‌शिश की। रैना ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए। लेकिन दूसरी ओर कार्तिक आखिर तक नाबाद रहे। उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही दम छोड़ा। कार्तिक ने फिफ्टी ठोंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed