किंग्स इलेवन पंजाब पर संतुलित गुजरात लायंस की चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब टीम का पिछला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र बेहद खराब रहा था और यह टीम अंक तालिका में सबसे
निचले पायदान पर रही थी। लेकिन अब उसका लक्ष्य सोमवार को शुरुआती मुकाबले में लीग की नई टीम गुजरात लायंस के खिलाफ
जीत से आगाज करने की होगी।
पंजाब ने इस वर्ष किसी बड़े खिलाड़ी को नहीं खरीदा है। अब उसके पास ऑस्ट्रेलियाई जॉर्ज बेली की जगह नए कप्तान दक्षिण अफ्रीका के
डेविड मिलर हैं। वीरेंद्र सहवाग भी संन्यास ले चुके हैं और वह मौजूदा सत्र में टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली इस टीम में संतुलन की कमी है। पिछले सत्र में उनके बल्लेबाजों ने निरंतरता की कमी थी।
बल्लेबाजों ने जब भी अच्छा स्कोर बनाया तो गेंदबाजों ने उन्हें निराश किया।
संतुलित टीम है गुजरात लायंस
लीग में पदार्पण कर रही गुजरात लायंस के पास संतुलित टीम है। इस टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं।
लायंस के पास ब्रैंडन मैककुलम जैसे विस्फोटक बल्लेबाज है, कप्तान सुरेश रैना, एरोन फिंच के अलावा शीर्ष स्तर के ऑलराउंडर ड्वेन
ब्रावो, रविंद्र जडेजा और जेम्स फॉकनेर हैं। इन टी-20 विशेषज्ञों को किसी भी क्रम पर कहीं भी उतारा जा सकता है।
रैना और ब्रावो पारी को संवारने का माद्दा रखते हैं वहीं ब्रावो और फॉकनेर अंतिम ओवरों के बेहतरीन गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाजी मे
गुजरात के पास डेल स्टेन को छोड़कर कोई भी घरेलू या विदेशी बड़ा नाम नहीं है।
पंजाब के इन खिलाड़ियों पर होगी जिम्मेदारी
किंग्स इलेवन के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श और मुरली विजय के अलावा मिचेल जॉनसन के कंधों पर होगी। मिलर के पास कप्तानी का बहुत कम अनुभव है। उन्हें मैक्सवेल के साथ बल्लेबाजी में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।
इनमें से चुनी जाएगी अंतिम एकादश
किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), काइल एबोट, मुरली विजय, मनन वोहरा, मिचेल जॉनसन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल,
अनुरीत सिंह, अक्षर पटेल, रिद्घिमान साहा (विकेटकीपर), प्रदीप साहू, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, स्वपनिल सिंह, अरमान जाफर, फरहान बेहारदिन, केसी करियप्पा, रिषि धवन, गुरकीरत सिंह मान, निखिल नाइक, शर्दुल ठाकुर।
गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, जेम्स फॉकनेर, एरोन फिंच, ब्रैंडन मैककुलम, ड्वेन स्मिथ, डेल स्टेन, प्रवीण तांबे,
इशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, एंड्रयू टाइ, सरबजीत लड्डा, अक्षदीप नाथ, अमित मिश्रा, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेद्वी।