फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi daredeviles beat gujarat lions by 8 wicket

डेयरडेविल्स ने गुजरात को आठ विकेट से हराकर हिसाब किया बराबर

Fri, 05 May 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
delhi daredeviles beat gujarat lions by 8 wicket
- फोटो : pti

दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ का मंगलवार को गुजरात के खिलाफ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (69) को ओपनिंग पर उतारने का फैसला बेहतरीन साबित हुआ। अठारह साल के ऋषभ ने साथी क्विंटन डी कॉक (46) के साथ मिलकर दिल्ली को आईपीएल-9 अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात लायंस को उसके घरेलू मैदान में 8 विकेट से हराने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पिछले मुकाबले में गुजरात ने डेयरडेविल्स को उसके घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला मैदान में एक रन से पराजित किया था। डेयरडेविल्स ने मंगलवार को इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने घर में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
विज्ञापन


गुजरात लायंस ने बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर दिनेश कार्तिक (53) और रविंद्र जडेजा (36*) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 149 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन जहीर की अगुआई वाली दिल्ली टीम ने आसानी के साथ 17.2 ओवरों में 2 विकेट पर 150 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंत और डी कॉक के बीच पहले विकेट पर 115 रनों की साझेदारी हुई जोकि आईपीएल-9 में हुई दिल्ली डेयरडेविल्स की श्रेष्ठ साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपना लिए थे। दूसरे ओवर में ही पंत ने कुलकर्णी पर लगातार तीन चौके जड़े। दूसरे छोर पर डी कॉक भी अच्छे शॉट लगा रहे थे लेकिन पंत ने जल्द ही डी कॉक को पीछे छोड़ दिया। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज पंत ने नौवें ओवर में रैना की गेंद पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ऋषभ ने 24 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया।

पंत ने डी कॉक के साथ अपनी शतकीय साझेदारी भी फॉकनर पर लगाए छक्के के साथ पूरी की। ऋषभ को जडेजा ने आउट किया तो डी कॉक को कौशिक ने स्मिथ के हाथों कैच कराया लेकिन संजू सैमसन (नाबाद 19) और जेपी डुमिनी (नाबाद 13) ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। संजू ने छक्के के साथ दिल्ली को जीत दिलाई।

युवा ऋषभ ने दिलाई दिल्ली को जोरदार जीत

delhi daredeviles beat gujarat lions by 8 wicket

इससे पहले टॉस जीतकर गुजरात लायंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देना शुरुआत में ही दिल्‍ली डेयरडेविल्स के हित में दिखा। तीसरे ओवर में ओपनर ब्रैंडन मैकुलम 1 रन बनाकर दिल्ली डे‌यरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का शिकार हुए। अगले ओवर में टीम के दूसरे ओपनर ड्वेन स्मिथ 15 रन बनाकर फिरकी गेंदबाज शाहबाज नदीम का शिकार हुए। 17 के स्कोर पर टीम ने अपने दोनों अहम विकेट गंवाए। जल्दी ही दो विकेट गंवाने के बाद गुजरात लायंस के बल्लेबाज दबाव में आ गए। ऐसे में कप्तान सुरेश रैना ने एरोन फिंच के साथ टीम की जिम्मेदारी उठाई। 

नदीम ने उसी ओवर में फिंच (5) को चलता किया। हालांकि इससे पहली गेंद पर फिंच चौका लगाने में जरूर सफल रहे। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 6 वीं गेंद पर अपना खाता खोला। पॉवरप्ले में लायंस के बल्लेबाज होमग्राउंड में महज 35 रन ही बना सके वह भी तीन विकेट खोकर। 8 वें ओवर में कप्तान रैना ने चौका जड़कर टीम का पचासा पूरा किया। कार्तिक के साथ फिफ्टी रनों की साझेदारी पूरी कर रैना (24) फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा की गेंद पर स्टंप आउट हुए। 

कप्तान के आउट होते ही लायंस एक बार फिर दबाव में आ गई। हालांकि कार्तिक ने हिम्मत नहीं हारी। 16 वें ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। टीम की बैटिंग इतनी खराब रही कि 20 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीन बल्लेबाज रहे। आखिर मे रविंद्र जडेजा ने भी हाथ खोले। 18 वें ओवर में कार्तिक ने अपना पचासा पूरा किया। दोनों के बीच 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसी ओवर में कार्तिक बोल्‍ड हुए। मौरेस ने 19 वें ओवर में नए बल्लेबाज जेम्स फॉकनर को बोल्ड कर चलता किया। आखिर ओवर में जडेजा ने शमी की पहली गेंद पर छक्का लगाया। जडेजा ने एक छक्का और 4 चौके लगाए।

गुजरात की टीम ने मैच में पावरप्ले के दौरान सिर्फ 35 रन बनाए जोकि उसका इस सीजन का सबसे कम स्कोर है। इसके अलावा पहली बार उसने पहली बार छह ओवरों में दो से ज्यादा विकेट गंवाए। 

ऋषभ पंत ने 18 साल 212 दिन में आईपीएल में अर्द्धशतकीय पारी खेली और ऐसा करने वाले वह दूसरे युवा बल्लेबाज हैं। इससे पहले संजू सैमसन ने 18 साल 169 दिन में अर्द्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed