फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat lions claims virat kohli 's Wicket for 0

गुजरात लायंस ने कोहली से ले लिया 2 शतक का 'बदला'

Wed, 25 May 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Gujrat lions claims virat kohli 's Wicket for 0
- फोटो : pti

कप्तान विराट कोहली ने इस बार आईपीएल में 4 शतक लगाए हैं जिसमें 2 तो गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों लीग मैचों में लगाए थे, फिर रैना की टीम ने इन दो शतकों का बदला पहले प्लेऑफ मुकाबले में ले ही लिया।

विज्ञापन


आईपीएल में लंबे समय तक चले लीग चरण के मुकाबलों के बाद प्लेऑफ मुकाबले शुरू हुए और पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


आरसीबी की जीत भले ही शानदार रही हो लेकिन कप्तान कोहली के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा और वह खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। वो तो भला हो एबी डीविलियर्स का जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और फिर सातवें विकेट के लिए इकबाल अब्दुल्ला (33) के साथ अविजित 91 रनों की साझेदारी कर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली का इस मैच में 0 पर आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा क्योंकि पिछले 14 मैचों में वह लगातार रन बना रहे थे। 4 शतकों की मदद से 919 रन बना चुके थे और उम्मीद थी कि फाइनल मैच खेलने तक वह अपने स्कोर को एक हजार तक पहुंचा देंगे। लेकिन गुजरात लायंस ने उनके इस सपने पर लगभग पानी फेर दिया।

2378 रन बनाने के बाद पहली बार 0 पर आउट हुए कोहली

Gujrat lions claims virat kohli 's Wicket for 0

विराट कोहली 51 टी-20 पारियों के बाद पहली बार 0 पर आउट हुए हैं। वह इससे पहले आखिरी बार 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल पाए थे।

वह टी-20 करियर में दो बार 0 पर आउट होने के बीच में 2378 रन बना चुके हैं जिसमें आईपीएल के इस सत्र में बनाए 919 रन भी शामिल है।

दिलचस्प यह है कि कोहली ने 4 शतकों में 2 शतक गुजरात लायंस के खिलाफ लगाए थे जिसका बदला इस टीम ने आरसीबी के खिलाफ टूर्नामेंट की तीसरी भिड़ंत में ले लिया। उन्हें पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने बोल्ड हो दिया।

कोहली टी-20 में अपना खाता खोलने में ज्यादातर मौकों पर कामयाब रहे हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा मैच खेले और सिर्फ 6 बार ही 0 पर पवेलियन लौट गए। वह उन 21 बल्लेबाजों में सबसे निचले पायदान पर हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 6 बार ही 0 पर आउट हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed