फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants IPL 2022; Deepak Hooda hugs Krunal Pandya friendship after Shubman Gill Catch

IPL 2022: पुराने गिले-शिकवे भुलाकर क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डा को लगाया गले, देखें फोटोज

Mon, 28 Mar 2022 10:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

दीपक हुड्डा ने साथी खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को गले लगा लिया और दोनों साथ जश्न मनाते दिखे। जश्न सभी खिलाड़ी मनाते हैं, पर ये जश्न इसलिए खास है क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट में लड़ चुके थे।

विज्ञापन
Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants IPL 2022; Deepak Hooda hugs Krunal Pandya friendship after Shubman Gill Catch
क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डे को गले लगाया - फोटो : twitter @ipl

विस्तार

आईपीएल 2022 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में गुजरात को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। दुष्मंथा चमीरा ने शुभमन गिल को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन


इस कैच के बाद दीपक हुड्डा ने साथी खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को गले लगा लिया और दोनों साथ जश्न मनाते दिखे। जश्न सभी खिलाड़ी मनाते हैं, पर ये जश्न इसलिए खास है क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट में लड़ चुके थे। यह विवाद काफी बढ़ा था और बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना पड़ा था। 
विज्ञापन


Image
हुड्डा ने दीपक को गले लगाया

हालांकि, अब एक टीम यानि लखनऊ से जुड़ने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने पुराने गिले-शिकवे को भुला दिया और टीम को जीत दिलाने की ठान ली है। इससे पहले दीपक हुड्डा जब बल्लेबाजी कर रहे थे और चौके-छक्के लगा रहे थे, तब भी क्रुणाल उनको चीयर करते नजर आए। हुड्डा को लखनऊ की टीम ने 5.75 करोड़ में खरीदा, जबकि क्रुणाल पांड्या के लिए उन्होंने 8.25 करोड़ रुपये खर्चे। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भिड़े थे हुड्डा और क्रुणाल
दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या पहले भी एक ही टीम के लिए खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में दोनों खिलाड़ी बड़ौदा की टीम के लिए खेलते थे। इस दौरान हुड्डा और क्रुणाल के बीच लड़ाई हो गई थी। कथित तौर पर हुड्डा ने क्रुणाल को गाली भी दी थी। इसके बाद से उन्हें बड़ौदा की टीम से हटा दिया गया और अब वह राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।


दीपक के कैच लेने पर कुछ ऐसी थी दोनों की प्रतिक्रिया
विज्ञापन

दीपक हुड्डा को विकेट मिलने के बाद क्रुणाल बधाई देने पहुंचे

गुजरात की पारी के दौरान दीपक हुड्डा ने गेंद से भी कमाल दिखाया। हुड्डा ने मैथ्यू वेड को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद भी क्रुणाल और दीपक साथ में जश्न मनाते दिखे। साथ में केएल राहुल भी नजर आए। आगे इन दोनों ऑलराउंडर्स की जोड़ी लखनऊ को कई मैच जिता सकती है।

लखनऊ बनाम गुजरात मैच का हाल
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया। दीपक हुड्डा ने 41 गेंदों पर 55 रन और युवा आयुष बदोनी ने 41 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed