फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming

GT vs RCB Playing-11: खराब गेंदबाजी ने बढ़ाई गुजरात की चिंता, बेंगलुरु से मुकाबला आज, जानें कब-कहां देखें मैच

Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Apr 2024 09:00 AM IST
सार

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : गुजरात के लिए मोहित शर्मा, उमेश यादव, संदीप वॉरियर ने काफी रन लुटाए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजाई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
गुजरात बनाम बेंगलुरु - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार की जरूरत है और रविवार को आईपीएल के मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के मध्य क्रम की आक्रामकता से सतर्क रहना होगा। गुजरात की टीम के नौ मैच में आठ अंक हैं। गुजरात को अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार की दरकार है। इस पूरे आईपीएल में उनकी तेज गेंदबाजी इकाई काफी कमजोर रही है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (10 विकेट, इकोनॉमी 10.35), उमेश यादव (सात विकेट, 10.55), संदीप वॉरियर (पांच विकेट, 10.85) ने काफी रन लुटाए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजाई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। उनके स्पिनर राशिद खान (आठ विकेट), आर साई किशोर और नूर अहमद (6-6 विकेट) शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के मध्य क्रम में मौजूद रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने लय हासिल की है तो इस तिकड़ी का काम अब और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
लय में रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने सत्र में सामान्य शुरुआत के बाद अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ। उन्होंने पिछले दो मैचों में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) और मयंक मार्कंडेय (सनराइजर्स हैदराबाद) का सामना करते हुए शानदार अर्धशतक जड़े। अब वह स्पिनरों के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए बेताब होंगे। ग्रीन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान प्रभावित किया और आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाया। इससे आरसीबी को निचले क्रम में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर पर निर्भर कम करने में मदद मिली है। वहीं, कोहली और फाफ लगभग हर मैच में रन जुटाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं। गुजरात के बल्लेबाज भी आरसीबी से प्रेरणा लेना चाहेंगे।

GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
300 से अधिक रन बनाए हैं सुदर्शन और गिल ने
साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने इस आईपीएल में 300 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन गुजरात का मध्य क्रम उनकी तरह खेलने में सक्षम नहीं रहा है। डेविड मिलर (138 रन), शाहरुख खान (30), विजय शंकर (73) और राहुल तेवतिया (153) जैसे खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे। घरेलू टीम को आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ उनसे अच्छे योगदान की जरूरत होगी।

आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ असाधारण रहे। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और कामचलाऊ तेज गेंदबाज ग्रीन ने अपने मुख्य गेंदबाजों का सहयोग करते हुए समान चार विकेट लिए। इसलिए अब दिन में होने वाले इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी को देखते हुए वे और सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
विज्ञापन

GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर [इम्पैक्ट सब: साई सुदर्शन]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लोकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल [इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह]

GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 45वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 45वां मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला 28 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 45वां मैच?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग का 45वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।

GT vs RCB Dream11 Prediction Playing XI gujarat giants vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed