फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs PBKS Match Report and Scorecard Update as Shubman gill and Mohit Sharma Shines in Gujarat win

GT vs PBKS: कप्तान हार्दिक के आते ही जीत की पटरी पर लौटी गुजरात की टीम, मोहित शर्मा के बाद गिल ने किया कमाल

Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 11:55 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या पिछले मैच में नहीं थे और गुजरात की टीम जीता मैच हार गई थी, लेकिन इस मैच में उनके आते ही गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौट आई। 
 

विज्ञापन
GT vs PBKS Match Report and Scorecard Update as Shubman gill and Mohit Sharma Shines in Gujarat win
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 18वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। यह इस सीजन गुजरात की तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम छह अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। पिछले मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे और उनकी टीम जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद मैच हार गई थी। हालांकि, इस मैच में उनके वापस आते ही गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौट आई। 
विज्ञापन


पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। वहीं, गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की जीत में सबसे बड़ा योगदान 67 रन बनाने वाले शुभमन गिल का था। पंजाब में जन्में और इसी राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गिल ही पंजाब किंग्स की हार की वजह बने। 
विज्ञापन



पंजाब की खराब शुरुआत
हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 99 रन की पारी खेलने वाले कप्तान शिखर धवन आज नहीं चले। उन्हें जोशुआ लिटिल ने आठ रन पर आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में धूम मचाकर आ रहे मैथ्यू शॉर्ट ने पावरप्ले में छह चौके और एक छक्का लगाया, जिसके चलते पंजाब ने छह ओवर में 52 रन बनाए, लेकिन सातवें ओवर में राशिद खान ने आते ही शॉर्ट को 36 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

राजपक्षे की धीमी पारी ने पंजाब का खेल बिगाड़ा
तीन विकेट गिरने के बाद रनों की गति जरूर धीमी हो गई, लेकिन जितेश शर्मा ने भानुका राजपक्षे के साथ 37 रन की साझेदारी की। यहां मोहित शर्मा ने जितेश को 25 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। राजपक्षे भी 26 गेंद में बेहद धीमे 20 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और शाहरुख खान ने अंत में कुछ अच्छे हाथ दिखाए, जिससे पंजाब 153 पर पहुंचा। शाहरुख खान नौ गेंद में 22 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, सैम करन को मोहित ने आउट किया। 



मोहित शर्मा 2020 के बाद पहली बार आईपीएल में कोई मैच खेले। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए वह पहली बार खेल रहे थे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा गुजरात के सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। 

गुजरात की शानदार शुरुआत
154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की जोड़ी ने गुजरात को शानदार शुरुआत दी। गिल एक छोर संभालकर खेले और साहा ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। कगिसो रबाडा ने साहा को मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच करा आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए। साहा 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनकी पारी के चलते गुजरात ने पावरप्ले में 56 रन जोड़े। 

शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन विकेट बचाकर रखे और रन गति भी बहुत कम नहीं होने दी। साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए। 



अंत में शुभमन गिल और डेविड मिलर गुजरात को जीत की दहलीज पर ले गए, लेकिन आखिरी ओवर में सैम करन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर मैच में रोमांच ला दिया। गिल 49 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। आखिरकार राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर गुजरात को एक गेंद रहते जीत दिलाई। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़ और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed