{"_id":"64481fa2b10db1a0570d2986","slug":"gt-vs-mi-match-report-and-scorecard-as-gujarat-titans-beat-mumbai-indians-by-55-runs-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराया, इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराया, इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी
Wed, 26 Apr 2023 12:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:14 AM IST
सार
गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। गुजरात इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम है। आईपीएल 2023 में सभी टीमों के सात मैच होने के बाद चेन्नई और गुजरात की टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है। सभी टीमें सात मैच खेल चुकी हैं। चेन्नई और गुजरात के पास 10 अंक हैं, वहीं चार टीमों के पास आठ अंक हैं। एक टीम छह और तीन टीमें चार अंक हासिल कर चुकी हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने सातवें मैच में मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया और इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी। इसके साथ ही गुजरात ने अंक तालिका में चेन्नई की बराबरी करते हुए प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। अंक तालिका में गुजरात और चेन्नई के समान 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर चेन्नई की टीम शीर्ष पर मौजूद है।
गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (56 रन), नूर अहमद (3/37) और राशिद खान (2/27) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया।

Back-to-back victories for @gujarat_titans 👏🏻👏🏻#GT complete a 55-run win over #MI to jump to number 2️⃣ on the Points Table 👌🏻👌🏻
विज्ञापन विज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/PXDi4zeBoD#TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/wUeFmsDNbo— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2023
गिल ने किया कमाल
गिल के अर्धशतक के बाद मध्य एवं निचले क्रम के बल्लबाजों के बड़े शॉटों की मदद से गुजरात टाइटंस ने छह विकेट पर 207 रन बनाए। डेविड मिलर ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए। राहुत तेवतिया ने पांच गेंदों पर नाबाद 20 और अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर न केवल उपयोगी 42 रन बनाए बल्कि पांचवें विकेट के लिए मिलर के साथ 71 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।
जवाब में गुजरात ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिए। नूर और राशिद के अलावा मोहित शर्मा (2/38) और हार्दिक पंड्या (1/10) ने भी विकेट चटकाए। मुंबई के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया और कप्तान रोहित शर्मा दो रन पर ही आउट हो गए। हालांकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को शुरुआती झटके से बाहर निकाला। उन्होंने तीन छक्के लगाए। लेकिन उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव (23) और टिम डेविड (00) भी चलते बने और टीम का स्कोर पांच विकेट पर 59 रन हो गया।

निहाल नहीं दिला पाए जीत
निहाल जब खेल रहे थे तो उन्होंने टीम की जीत की छोटी सी उम्मीद जगाई हुई थी। वह आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने पीयूष चावला के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी की। हालांकि पीयूष रन आउट हो गए और फिर मोहित शर्मा ने निहाल को शमी के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम की जीत की उम्मीद भी तोड़ दी। निहाल ने 21 गेंदों में 40 रन बनाए और तीन चौके व इतने ही छक्के जड़े। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए जिसमें एक छक्का शामिल है।
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। गिल ने बेहरनडोर्फ की गेंद पर पारी का पहला चौका मारा। मुंबई को पहला विकेट जल्द मिल गया था जब तीसरे ओवर में अर्जुन ने ऋद्धिमान साहा (04) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। जूनियर तेंदुलकर ने इस ओवर में पांच रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने अपने दो ओवरों में नौ रन दिए। पिछले मैच में उन्होंने तीन ओवरों में 48 रन दिए थे। इस लिहाज से 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की अच्छी वापसी रही।

पीयूष चावला की अच्छी गेंदबाजी
गिल का बल्ला पहले पांच ओवरों में शांत रहा था लेकिन उसके बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन के ओवर में 17 रन बटोरे। पावरप्ले में गुजरात ने एक विकेट पर 50 रन बनाए थे। गत विजेता गुजरात को दूसरा झटका पीयूष चावला (2/34) ने दिया, जब कप्तान हार्दिक पंड्या 13 रन के निजी स्कोर पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए। गिल को कुमार कार्तिकेय ने वापस पवेलियन भेजा।
मिलर और मनोहर का कमाल
टाइटंस 91 रन पर तीन विकेट गंवा चुके थे। शुभमन ने पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। विजय शंकर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अभिनव मनोहर और मिलर ने अच्छी साझेदारी की। मनोहर ने चावला के ओवर में 17 रन बटोरे। उसके बाद मनोहर और मिलर ने ग्रीन के पारी के 18वें ओवर में 22 रन जोड़े। इस ओवर में तीन छक्के लगे। अगले यानी 19वें ओवर में रिले मेरेडिथ ने मनोहर को आउट कर दिया। अंतिम ओवर में तेवतिया ने दो छक्के लगाकर स्कोर 200 पार कर दिया।