फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs LSG: Gujarat Titans defeat Lucknow Supergiants by 5 wickets Rahul Tewatia Abhinav Manohar David Miller Ayush Badoni Deepak Hooda IPL 2022 Match 4 at Mumbai News Updates in Hindi

GT vs LSG: गुजरात के तेवतिया-मिलर ने 16वें ओवर में मैच पलटा, 34 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर लखनऊ के खिलाफ जीत दिलाई

Tue, 29 Mar 2022 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

गुजरात के राहुल तेवतिया 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, युवा अभिनव मनोहर ने सात गेंदों पर 15 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।  इसमें तीन चौके शामिल हैं। आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने चार गेंदों पर हासिल कर लिया। मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन
GT vs LSG: Gujarat Titans defeat Lucknow Supergiants by 5 wickets Rahul Tewatia Abhinav Manohar David Miller Ayush Badoni Deepak Hooda IPL 2022 Match 4 at Mumbai News Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : twitter @ipl

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का आगाज जीत से किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में एक और डेब्यू कर रही टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

मैच में कई टर्निंग प्वाइंट्स देखने को मिले। पहले लखनऊ ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। फिर दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी की पारी की बदौलत 158 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गुजरात ने एक वक्त 12वें ओवर में 78 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

ऐसा लग रहा था गुजरात की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। इसके बाद राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने मिलकर मैच पलट दिया। 16वें और 17वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कुल 39 रन बटोरे और यहीं से मैच गुजरात के पाले में चला गया।


मैच के बाद लखनऊ और गुजरात के खिलाड़ी

मिलर तो 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तेवतिया ने युवा अभिनव मनोहर के साथ मिलकर मैच खत्म कर दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। गेंद आवेश खान के हाथों में थी। पहली दो गेंदों पर अभिनव मनोहर ने दो चौके लगाए। इसके बाद एक रन आया और चौथी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। 

तेवतिया 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, युवा अभिनव मनोहर ने सात गेंदों पर 15 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल हैं।


जीत दिलाने के बाद राहुल तेवतिया
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए। शुरुआत में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला। उन्होंने अपने पहले स्पेल के तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर लखनऊ के कप्तान और आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी (17 करोड़) केएल राहुल को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।



इसके बाद शमी ने अपने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (7) और तीसरे ओवर में मनीष पांडे (6) को पवेलियन भेजा। वरुण एरॉन ने एविन लुईस (10) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। 29 पर लखनऊ ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी ने पारी संभाली।

इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 68 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। दीपक और आयुष की साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा। हुड्डा 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल हैं।

दीपक हुड्डा
विज्ञापन

इसके बाद क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी ने लखनऊ को अच्छे टोटल तक पहुंचाया। बदोनी ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही पहला अर्धशतक लगाया। वे 41 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।  बदोनी और क्रुणाल के बीच छठे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। 

क्रुणाल 13 गेंदों पर 21 रन और दुष्मंथा चमीरा एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से शमी ने तीन विकेट झटके। वहीं, वरुण एरॉन को दो विकेट मिले। राशिद खान ने एक विकेट लिया। शमी ने पावरप्ले में पहली बार तीन विकेट चटकाए।
आयुष बदोनी

क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी

159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के पहले ही ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने शुभमन गिल (0) को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विजय शंकर भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर चमीरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या और मैथ्यू वेड ने मिलकर गुजरात की पारी संभाली। 

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी निभाई। क्रुणाल पांड्या ने भाई हार्दिक को पवेलियन भेज गुजरात को तीसरा झटका दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इसमें पांच चौके और एक सिक्स शामिल है। मैथ्यू वेड 29 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 78 रन तक गुजरात के चार विकेट गिर गए थे। 

इसके बाद राहुल तेवतिया ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों पर 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 16वें (दीपक हुड्डा) और 17वें (रवि बिश्नोई) ओवर को मिलाकर कुल 39 रन बटोरे। मिलर 21 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

मिलर और तेवतिया

इसके बाद तेवतिया और अभिनव मनोहर ने मिलकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई। लखनऊ की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट लिए। इसके अलावा आवेश खान, क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट मिला। मनोहर को गुजरात ने उनके डेथ ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की क्षमता के लिए ही खरीदा था। मैच में उन्होंने यह कर दिखाया और खुद को साबित किया।

अभिनव मनोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed