फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs DC Dream11 Prediction 2025: Gujarat vs Delhi Playing XI Captain Vice-Captain Players List

GT vs DC Playing 11: दिल्ली और गुजरात के बीच शीर्ष स्थान की जंग, सिराज और स्टार्क पर रहेंगी नजरें; संभावित-11

Sat, 19 Apr 2025 12:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

सुपरओवर में राजस्थान को हराकर दिल्ली के हौसले बुलंद हैं। उनकी इस जीत में स्टार्क का अहम योगदान रहा। आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स ने तीन सटीक यॉर्कर डालने के अलावा सुपर ओवर भी फेंका। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले स्टार्क पूरी तरह से तरोताजा होकर आईपीएल में उतरे हैं।

विज्ञापन
GT vs DC Dream11 Prediction 2025: Gujarat vs Delhi Playing XI Captain Vice-Captain Players List
शुभमन गिल-अक्षर पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला शनिवार (19 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच शीर्ष स्थान के लिए जंग होगी। फिलहाल दिल्ली 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि गुजरात आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सभी की नजरें मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज पर होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई से मिली हार के बाद निराश हैं सनराइजर्स के कोच विटोरी, कहा- कठिन विकेटों के अनुकूल ढलना होगा
विज्ञापन

स्टार्क की प्रभावशाली गेंदबाजी से दिल्ली मजबूत
सुपरओवर में राजस्थान को हराकर दिल्ली के हौसले बुलंद हैं। उनकी इस जीत में स्टार्क का अहम योगदान रहा। आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स ने तीन सटीक यॉर्कर डालने के अलावा सुपर ओवर भी फेंका। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले स्टार्क पूरी तरह से तरोताजा होकर आईपीएल में उतरे हैं।

अभी तक 10 से ऊपर की इकोनॉमी से 10 विकेट ले चुके स्टार्क दिल्ली के तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं जिसमें मुकेश कुमार और मोहित शर्मा भी हैं। उनके सामने अब गुजरात टाइटंस के शीर्षक्रम पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर शामिल हैं।
विज्ञापन

गिल-बटलर और सुदर्शन पर लगाना होगा अंकुश
अब तक इन तीनों ने बल्लेबाजी का दारोमदार संभाल रखा है। गुजरात के मध्यक्रम को किसी कठिन परीक्षा से गुजरना नहीं पड़ा और जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इसकी नौबत आई तो वे नाकाम रहे। दिल्ली अगर गुजरात के शीर्षक्रम को जल्दी रवाना कर देती है तो मध्यक्रम की कमजोरी की कलई फिर खुल जाएगी।

सिराज बरपा रहे कहर
दूसरी ओर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद सिराज ने ब्रेक में अपनी कमियों पर काफी मेहनत की है और नतीजे सामने हैं। सिराज अभी तक 8.50 की इकोनॉमी से 10 विकेट ले चुके हैं। खासकर पावरप्ले में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। अब उनके सामने खराब फॉर्म में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क और प्रतिभाशाली अभिषेक पोरेल होंगे। उनके नाकाम रहने पर दिल्ली के लिए रन बनाने का जिम्मा केएल राहुल और करुण नायर पर होगा।

दोनों टीमों में बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद
घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल अपने घरेलू मैदान पर छाप छोड़ना चाहेंगे। दोनों टीमों के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। गुजरात के पास साई किशोर और राशिद खान हैं तो दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव और विपराज निगम हैं। कुलदीप का खेलना अभी तय नहीं है क्योंकि पिछले मैच में उनके कंधे पर चोट लगी थी और उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है।

ये भी पढ़ें: Anaya Bangar: 'मुझे गंदी फोटो भेजीं', संजय बांगड़ की लड़की अनाया बांगड़ ने लगाए क्रिकेटर्स पर आरोप; खोले राज    

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
गुजरात टाइटंस:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क/डोनोवन फरेरा/फाफ डुप्लेसिस (फिटनेस के आधार पर), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार।

आइए जानते हैं गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 19 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा। 

गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed