फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs DC Highlights: हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने लगातार दूसरा मैच जीता, दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

Sat, 02 Apr 2022 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Apr 2022 11:43 PM IST
खास बातें

Gujarat vs Delhi: दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
GT vs DC Live Cricket Score: Gujarat Titans vs Delhi Capitals IPL 2022 Match 10 at Mumbai News Updates in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:25 PM, 02-Apr-2022

गुजरात ने दिल्ली को 14 रन से हराया

आईपीएल के 10वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया। शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली।

जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। गुजरात के लोकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। उन्होंने दो बार एक ही ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। 

गुजरात की टीम इस सीजन में सिर्फ दूसरी टीम है, जिसने लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स लगातार दो मैचों में टारगेट डिफेंड कर चुके हैं। अब तक 10 मैचों में सिर्फ तीन मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। बाकी सात मैचों में टीमों को लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल हुई।
11:17 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: दिल्ली के नौ विकेट गिरे

18वें ओवर में मोहम्मद शमी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर खलील अहमद (0) को वेड के हाथों कैच कराया। पॉवेल 12 गेंदों पर 20 रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:04 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: 16 ओवर के बाद दिल्ली 134/7

दिल्ली ने 16 ओवर के बाद सात विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। दिल्ली को अब 24 गेंदों पर 38 रन की जरूरत है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने शार्दुल ठाकुर को पवेलियन भेजा। शार्दुल दो रन बना सके।
10:53 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: दिल्ली को लगा बड़ा झटका, पंत आउट

15वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन ने दिल्ली को दो झटके दिए। यह इस मैच में दूसरी बार है जब फर्ग्यूसन ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए हों। इससे पहले दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर में फर्ग्यूसन ने पृथ्वी शॉ और मंदीप सिंह को पवेलियन भेजा था। इसके बाद 15वें ओवर में उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को आउट किया।

फर्ग्यूसन ने पंत को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वे 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पंत ने सात चौके लगाए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर को विकेटकीपर वेड के हाथों कैच कराया। फिलहाल रोवमन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।
10:39 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: दिल्ली को चौथा झटका

12वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। इन-फॉर्म बल्लेबाज ललित यादव 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अभिनव मनोहर और विजय शंकर ने मिलकर रन आउट किया। रन आउट के दौरान भी ड्रामा देखने को मिला। थ्रो मिलने के बाद विजय शंकर का पैर विकेट पर लगा और एक गिल्ली गिर गई। इसके बाद विजय ने बॉल कलेक्ट कर दूसरी गिल्ली भी गिरा दी। नियम के तहत ललित यादव आउट हुए। 12 ओवर के बाद दिल्ली ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल और ऋषभ पंत 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ललित और पंत के बीच 41 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली को अब 48 गेंदों पर 72 रन की जरूरत है। 

विजय शंकर ने ललित को रन आउट किया
10:28 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: दिल्ली को अब 93 रन की जरूरत

10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल ललित यादव 18 गेंदों पर 20 रन और कप्तान ऋषभ पंत 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली को अब भी 60 गेंदों पर 93 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: सात ओवर के बाद दिल्ली 54/3

सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत छह गेंदों पर 12 रन और ललित यादव आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 13 गेंदों पर 20 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली को अब 78 गेंदों पर 118 रन की जरूरत है।
10:04 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: फर्ग्यूसन ने एक ओवर में दो विकेट झटके

पांचवें ओवर में दिल्ली की टीम को दो झटके लगे। इस ओवर में गुजरात के तूफानी गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन ने दिल्ली को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ (10) को विजय शंकर के हाथों कैच कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मंदीप सिंह को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। मंदीप 16 गेंदों पर 18 रन बना सके। पांच ओवर के बाद दिल्ली ने तीन विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल ललित यादव और कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

09:53 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: फर्ग्यूसन ने दिल्ली को दिया झटका

पांचवें ओवर में 32 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। लोकी फर्ग्यूसन ने पृथ्वी शॉ को विजय शंकर के हाथों कैच कराया। शॉ सात गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। अब दिल्ली के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने टिम सीफर्ट को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया था। फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत और मंदीप सिंह क्रीज पर हैं। 
09:34 PM, 02-Apr-2022

GT vs DC Live: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली को पहला झटका दिया है। वे दिल्ली की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेजा। सीफर्ट पांच गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद दिल्ली ने एक विकेट गंवाकर 10 रन बना लिए हैं। फिलहाल मंदीप सिंह एक रन और पृथ्वी शॉ छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विकेट लेने के बाद हार्दिक
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed