{"_id":"647391c0c6180da9810244a8","slug":"gt-vs-csk-ipl-final-reserve-day-ahmedabad-narendra-modi-stadium-weather-update-29-may-gujarat-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Final 2023: अहमदाबाद में घने बादल, लेकिन बारिश के आसार नहीं, पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Final 2023: अहमदाबाद में घने बादल, लेकिन बारिश के आसार नहीं, पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना
Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
सार
IPL 2023 Final Reserve Day CSK vs GT Weather Report: बारिश के कारण गुजरात और चेन्नई के बीच फाइनल मैच तय समय पर नहीं हो पाया। अब रिजर्व डे पर यह मैच खेला जाएगा। चिंता की बात यह है कि रिजर्व डे पर भी शाम के समय बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर का नजारा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। तय शेड्यूल के अनुसार यह मुकाबला 28 मई को शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में आईपीएल 2023 के चैंपियन का फैसला रिजर्व डे पर होगा। 29 मई इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे है।
अहमदाबाद में 29 मई को भी बारिश के आसार थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। रविवार रात 10.45 बजे के बाद से यहां बारिश नहीं हुई है और मैदान पूरी तरह से सूखा हुआ है। यहां रात 10 बजे तक हल्की बारिश के आसार थे, लेकिन फिलहाल मौसम साफ है और उम्मीद है कि आज के दिन कोई बारिश नहीं होगी। हालांकि, अभी भी अहमदाबाद में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना है। बादलों की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
रविवार के दिन भी शाम छह बजे के बाद अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं थी, लेकिन बारिश जमकर हुई और अंत में अंपायरों को दिन का खेल रद्द करना पड़ा। सोमवार के दिन भी भारी बारिश होने पर मौसम साफ होने के बाद भी मैदान सूखने में समय लगेगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि रिजर्व डे पर फैंस को खेल देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का ड्रेनेज शानदार
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम शानदार है। इसी सीजन गुजरात और मुंबई के बीच दूसरे क्वालिफायर मैच से पहले बारिश हुई थी, लेकिन 40 मिनट के अंदर मैदान खेल के लिए तैयार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल मैच में भी दोनों टीमें 5-5 ओवर का मुकाबला खेल सकती थीं, लेकिन फाइनल में कोई भी पांच ओवर का मैच नहीं चाहता था। इसके अलावा अधिकारी खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका को लेकर भी चिंतित थे, क्योंकि लगातार चार घंटे की बारिश से पिच के बाहर का हिस्सा काफी गीला हुआ था और फील्डिंग के दौरान खिलाड़ियों को चोट लग सकती थी। ऐसे में आज बारिश होने पर भी मैच होने की संभावना काफी ज्यादा है।
रिजर्व डे पर बारिश हुई तो क्या होगा?

- पहले अंपायर रात साढ़े नौ बजे तक इंतजार करेंगे। इस समय तक खेल शुरु हुआ तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी। इसके बाद हर एक घंटा कम होने पर 14 ओवर की कटौती होगी। (रात साढ़े 10 बजे मैच शुरु हुआ तो कुल 26 ओवर होंगे, दोनों टीमें 13-13 ओवर खेलेंगी)
- रात 12 बजे के आसपास खेल शुरू हुआ तो दोनों टीमें 5-5 ओवर खेलेंगी और विजेता का फैसला होगा
- रात 12 बजे के बाद मैदान सूखा और खेल होने की संभावना बनी तो सुपर ओवर के जरिए आईपीएल 2023 के चैंपियन का फैसला होगा।
- बारिश के कारण खेल नहीं हो सका तो गुजरात की टीम चैंपियन बनेगी, क्योंकि यह टीम लीग स्टेज में 20 अंक के साथ शीर्ष पर रही थी।