फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Great setback for India in test ranking before test match against bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

Mon, 08 Jun 2015 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Jun 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Great setback for India in test ranking before test match against bangladesh

टीम इंडिया 6 महीने बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही है और इस बार उसके सामने होगी बांग्लादेश की टीम जो इन बीते 6 महीनों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी आलोचकों को चौंका चुकी है।

विज्ञापन


बांग्लादेश का प्रदर्शन इस कदर लाजवाब रहा कि बीसीसीआई ने पिछले 7 महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने की योजना रद्द कर दी। टेस्ट कप्तान विराट कोहली और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी की मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन


भारतीय बोर्ड इस दौरे पर कोई कोताही नहीं दिखाना चाहता था और इस बार अपनी शीर्ष टीम ही भेजने का निर्णय लिया। लेकिन अब जब भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होने में महज एक दिन ही शेष रह गया है तो टीम इंडिया को अपने अभियान में जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की सबसे मजबूत कड़ी कही जाने वाली बल्लेबाजी जिसमें आईसीसी की शीर्ष 50 की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भारत के 5 बल्लेबाज ही शामिल हो सके हैं।

कोहली समेत सिर्फ 5 भारतीय बल्लेबाज टॉप-50 में

Great setback for India in test ranking before test match against bangladesh

29 मार्च को वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट का दौर शुरू हो चुका है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से पहले आईसीसी की ओर से जारी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम की स्थिति बेहद खराब है।

टेस्ट रैकिंग में सर्वश्रेष्ठ 50 बल्लेबाजों की सूची में महज 5 भारतीय बल्लेबाज ही अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे। इनमें से टेस्ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली भारत के नंबर वन टेस्ट बल्‍लेबाज बने हुए हैं।

कोहली टॉप टेन की सूची में 10वें नंबर पर हैं और उनके बाद शीर्ष 20 में एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। कोहली के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज हैं मुरली विजय जिनकी रैंकिंग 23वीं है। चेतेश्वर पुजारा (24वें), अजिंक्य रहाणे (26वें) और रोहित शर्मा (50वें) 50 में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं।

वहीं बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक टीम के नंबर वन बल्लेबाज हैं और उनकी रैंकिंग 22वीं है। तमीम इकबाल 27वीं, शाकिब अल हसन 28वीं और कप्तान मुशफिकर रहीम 45वें पायदान पर हैं।

वहीं टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में 99 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर बनी हुई है जबकि बांग्लादेश की टीम 45 अंक के साथ नौंवें स्‍थान पर है। भारत के साथ न्यूजीलैंड भी इसी स्‍थान पर है।

गेंदबाजी में भारत की स्थिति बल्लेबाजी की तुलना में और खराब है क्योंकि शीर्ष 50 गेंदबाजों की सूची में सिर्फ 4 भारतीय गेंदबाज ही शामिल हैं। ऑफ स्पिनर आर अश्विन (13वें), इशांत शर्मा (19वें), उमेश यादव (44वें) और भुवनेश्वर कुमार (48वें) शीर्ष 50 में शामिल भारतीय गेंदबाज हैं।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन अभी भी नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडसरन और ऑस्ट्रेलिया के रेयान हैरिस हैं।

हार या ड्रॉ पर टीम इंडिया को लगेगा झटका, जीतना ही होगा मैच

Great setback for India in test ranking before test match against bangladesh

विराट कोहली की अगुवाई में पहली बार बांग्लादेश पहुंचने वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है और अभी तक खेले मैच या तो जीते हैं या ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो उसे एक अंक मिलेंगे लेकिन उसकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा और तीसरे नंबर पर उसका स्‍थान पक्का हो जाएगा। लेकिन हारने की सूरत में टीम इंडिया के 95 अंक हो जाएंगे और तीसरे से सातवें स्‍थान पर लुढ़क जाएगी।

यह‌ मैच अगर ड्रॉ पर खत्म होता है तो भी टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगेगा क्योंकि इससे उसके 2 अंक घट जाएंगे और 97 अंक हो जाएंगे। लेकिन टीम औसत के आधार पर इंग्लैंड और पाकिस्‍तान से ऊपर रहेगी। इन दोनों टीमों के 97-97 अंक हैं और संयुक्त रूप से छठे स्‍थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed