India
172/2 (14.4 ov)
West Indies
171/10 (19.1 ov)
India won by 8 wickets
{"_id":"2a5dc90f8428655d74b8034fcb43827f","slug":"great-coincidence-in-a-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच में बना गजब का संयोग, लेकिन रिकॉर्ड नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच में बना गजब का संयोग, लेकिन रिकॉर्ड नहीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर ऐसे संयोग बनते हैं, जो आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड तो नहीं बनाते, लेकिन प्रशंसकों के लिए वाकया काफी दिलचस्प हो जाता है।
विज्ञापन
विशाखापटनम में रविवार को भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला गैर-आधिकारिक वनडे मैच खेला गया। यह मैच भारत ने छह विकेट से जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत में सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (103) और उन्मुक्त चंद (94) की खेली गई बेजोड़ पारियों ने गेंदबाजों के किए एक अनोखे कारनामे को पर्दे के पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन
इस मैच में कुल 14 विकेट गिरे, जिसमें चार गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट झटके। इनमें से तीन गेंदबाज भारतीय टीम से थे।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया और पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही ऑलआउट कर दिया।
तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के अलावा अशोक मनेरिया और राहुल शर्मा ने भी तीन-तीन विकेट निकाले।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेजोड़ रही और आसानी से चुनौती का पीछा करने में सफल रही। लेकिन कीवी टीम के तेज गेंदबाज एडम मिलने ने भारत के गिरे चार विकेट में से तीन विकेट हासिल किए।
हालांकि, उनका एक ओर से किया गया शानदार प्रदर्शन भी कीवी के काम न आया और हार का मुंह देखना पड़ा। यह एक दुर्लभ संयोग है कि किसी मैच में चार गेंदबाज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए हैं।