WI Inning
129/7 (15.2 ov)
Shamar Springer 3(4)*
Sherfane Rutherford 36 (24)
IND elected to bowl
{"_id":"339c7782-b8b2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"greame-smith-may-miss-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका
केपटाउन/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट जगत में 'चोकर्स' के रूप में विख्यात दक्षिण अफ्रीकी टीम को अगले महीने खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक और तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड में होने वाली इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पूर्व इस अफ्रीकी टीम के अहम बल्लेबाज व पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ टखने में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि अनुभवी आलराउंडर जैक्स कैलिस पहले ही खुद को अलग कर चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने स्मिथ की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि वह करीब चार से छह महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इस बीच बोर्ड ने जल्द ही स्मिथ के विकल्प की घोषणा करने की बात कही है। इससे पहले बोर्ड ने बताया था कि स्मिथ इंग्लिश काउंटी टीम सरे के मैचों को भी बीच में छोड़ एक सप्ताह के भीतर स्वदेश लौटेंगे क्योंकि सर्जरी के कारण उन्हें काफी समय तक मैदान से दूर रहना होगा।
विज्ञापन
स्मिथ को चोट के कारण ही मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था जिसमें दक्षिण अफ्रीका 3-2 से विजयी रहा था।
32 साल के स्मिथ अब तक 190 वनडे मैच खेल चुके हैं और 6917 रन बना चुके हैं।