फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Graeme Swann retires cricket

इंग्लैंड को झटके पर झटका, एक और खिलाड़ी ने छोड़ा साथ

Sun, 22 Dec 2013 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Dec 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
Graeme Swann retires cricket

ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड को जोर का झटका लगा है और उसके एक शीर्ष खिलाड़ी ने मझंधार में ही टीम का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

स्वान ने कहा, "मैं जानता हूं कि लोग मेरे अचानक लिए गए फैसले और इस तथ्य से कि मैं एशेज सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलूंगा आश्चर्यचकित होंगे। मैंने उम्मीद की थी कि जब जब सिडनी में तीन जनवरी को हम पांचवें टेस्ट मैच में उतरेंगे तो हमारे पास सीरीज जीतने या बराबर करने का अवसर होगा। लेकिन अब वह भी हाथ से निकल गया है।"
विज्ञापन


एशेज में नहीं चले
पांच मैचों की एशेज सीरीज में स्वान की टीम इंग्लैंड का अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और पहले तीनों मैचों में बिना किसी संघर्ष के ही उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के अनुभवी गेंदबाज स्वान का इस सीरीज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए और सात विकेट ही झटक सके थे।

पढ़ें- कोहली शतक से चूके और कई रिकॉर्ड बनने से रह गए

34 साल के स्वान सीरीज के शेष दो टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में 29.96 की औसत से 255 विकेट झटके थे।

2008 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले ग्रीम स्वान उस समय से करियर शुरू करने वाले किसी भी गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

स्वान के बाद जेम्स एंडरसन (232), स्टुअर्ट ब्रॉड (207) और डेल स्टेन (205) गेंदबाजों का नंबर आता है। स्वान छह बार मैन ऑफ द मैच बने।

इंग्लैंड के इस शीर्ष फिरकी गेंदबाज ने रविवार की सुबह मेलबर्न में अपने साथियों को संन्यास लेने के फैसले के बारे में बताया।

इस सीरीज के पहले मैच में हार के बाद टीम के दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट मानसिक रूप से अनफिट होने की बात कहकर स्वदेश लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed