फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   graeme smith can join team after whitwash by team india

भारत से मिली हार के बाद पूर्व अफ्रीकी कप्तान ने दिए बड़े संकेत

Tue, 08 Dec 2015 03:18 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
graeme smith can join team after whitwash by team india

फ्रीडम टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से रौंदकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टेस्ट में सफाया होने के बाद नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका के ड्रेसिंगरूम में मायूसी छाई हुई है।

विज्ञापन


टीम के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ इस संबंध में काफी चिंता में है। वह कहते हैं कि वनडे और टी-20 में मेजबान टीम को बुरी तरह पीटने वाली टीम की अचानक ही बुरे हाल कैसे हो गए?
विज्ञापन


द नेशनल न्यूजपेपर को दिए एक इंटरव्यू में स्मिथ ने दोबारा अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने के संकेत दिए है। वह मास्टर्स चैंपियंस लीग (एमसीएल) में वरगो सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में जल्द ही दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, और क्या कहा स्मिथ ने

graeme smith can join team after whitwash by team india

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ ने कहा कि कई बार यह बात मन को परेशान करती है कि नंबर वन टीम का कैसे भारत में इतना बुरा हुआ? 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके 34 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि क्या पता मास्टर्स चैंपियंस लीग (एमसीएल) मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुबारा पदार्पण करने का रास्ता हो।

दक्षिण अफ्रीका की हार को लेकर स्मिथ ने कहा कि अब टीम को सभी कड़वी पुरानी बातें भुलाकर नई चुनौतियों पर ध्यान देना है। अभी इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका में 4 टेस्ट मैचों का दौरा है। फिलहाल टीम घर लौटकर एक सप्ताह आराम करे क्योंकि 72 दिनों तक भारत में खेली गई टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज टीम के ‌लिए बहुत ही लंबी और थकाऊ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed