फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Graeme Smith advised Virat Kohli to quit captaincy for team india

लगातार हार के बाद कप्तान कोहली पर उठ रहे सवाल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Tue, 23 Jan 2018 09:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Graeme Smith advised Virat Kohli to quit captaincy for team india
Virat Kohli

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विराट कोहली को कप्तान का पद छोड़ने और टीम इंडिया को नए कप्तान के बारे में सोचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोहली बतौर एक बल्लेबाज तो टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं, लेकिन ओवरसीज में लगातार गिरते टीम के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रोटियास के पूर्व कप्तान का कहना है कि अगर विराट को इस पद पर बने रहना है तो उन्हें अपनी लीडरशिप स्किल को सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इस समय एक बेहतर लीडरशिप की जरूरत है। खासतौर पर ओवरसीज के मैदानों पर टीम के प्रदर्शन को देखते हुए जितनी जल्दी इस पर फैसला लिया जाए उतना बेहतर होगा।
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, 'ऐसा लगता है जैसे विराट अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ फिट नहीं बैठ पा रहे हैं। एक अच्छा कप्तान बनने के लिए टीम के माहौल को समझना जरूरी है। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए उनसे बातचीत करना जरूरी है। इससे विराट को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि द. अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। इस वजह से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की ओवरसीज में कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed