{"_id":"3d23b138-b3d2-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"good-to-get-the-points-on-board-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीबी का ध्यान हमेशा अगले मैच परः कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आरसीबी का ध्यान हमेशा अगले मैच परः कोहली
पुणे/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 के 46वें मैच में पुणे वारियर्स पर 17 रन से जीत के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है।
विज्ञापन
रायल चैलेंजर्स बंगलोर को पिछली दो शिकस्त के बाद पुणे वारियर्स पर जीत मिली है। विराट ने जीत के बाद कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमारा ध्यान हमेशा अगले मैच पर लगा होता है।
विज्ञापन
हमें खुशी है कि आखिरकार हम मजबूती के साथ खेल पाए और अंकतालिका में हमारे पास और भी अंक आ गए।
पुणे को गुरूवार रात यहां उसी के मैदान में आरसीबी ने 17 रनों से मात दी थी। कप्तान विराट ने इस जीत का श्रेय संपूर्ण टीम को दिया।
उन्होंने कहा कि मैच में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और सभी के प्रयासों से बंगलोर को यह जीत हासिल हुई है।
विराट ने साथ ही ओपनर सौरभ तिवारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तिवारी ने मुझे जयपुर में ही कहा था कि मैं ओपनिंग करना चाहता हूं। इसलिए उन्हें इस मैच में ओपनिंग क्रम में उतारा गया था।
विज्ञापन
मुझे खुशी है कि उनका प्रदर्शन बेहतरीन था। तिवारी ने 45 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली थी।