{"_id":"cd417aa0-72bb-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"good-to-get-practice-before-big-series-says-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदले-बदले दिखेंगे सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदले-बदले दिखेंगे सचिन
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शतक जमाने वाले सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि ईरानी ट्रॉफी मैच में खेली गई इस पार से उन्हें जरूरी मैच अभ्यास मिल गया है। साथ ही सचिन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली में थोड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
सचिन ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमें बड़ी सीरीज खेलनी है। हर कोई उसकी तैयारी में जुटा है। बड़ी सीरीज से पहले मैच अभ्यास मिलना हमेशा अच्छा होता है।’ तेंदुलकर ने शेष भारत एकादश के खिलाफ रणजी चैंपियन मुंबई के लिए नाबाद 140 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 22 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। अपनी पारी के बारे में सचिन ने कहा कि पिच के अनुकूल खुद को ढालने में उन्हें वक्त लगा। इस तरह की पिच पर उछाल और रफ्तार को समझने में वक्त लगता है। मुझे भी लगा। दूसरी ही गेंद पर मैंने चौका मारा लेकिन शुरू में गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी। लिहाजा मैंने अपना समय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी शैली में मामूली बदलाव किया है।
विज्ञापन